Today Petrol and Diesel Price: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के बाद कई राज्यों ने टैक्स कम कर दिया है। जिससे अब पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आ गई है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, गोवा, बिहार, सिक्किम, कर्नाटक, उत्तराखंड, असम, त्रिपुरा और मणिपुर है।
दीपावली के अवसर पर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से आम आदमी को राहत मिली है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के बाद कई राज्यों ने टैक्स कम कर दिया है। जिससे अब पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आ गई है। इन राज्यों में गोवा, बिहार, सिक्किम, कर्नाटक, उत्तराखंड, असम, त्रिपुरा और मणिपुर है। यूपी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट 12 रुपये प्रति लीटर कम करने का ऐलान किया है। सिक्किम सरकार ने ट्वीट कर तत्काल प्रभाव से पेट्रोल और डीजल पर वैट में 7 रुपये की कमी करने का एलान किया है। बिहार सरकार ने सबसे कम कटौती की है। बिहार सरकार ने पेट्रोल पर वैट में 1 रुपये 30 पैसे और डीजल की कीमत पर वैट में 1 रुपये 90 पैसे की कटौती की है। असम सरकार ने भी डीजल और पेट्रोल पर लगने वाला वैट 7 रुपये तक करने का निर्णय लिया है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पेट्रोल पर वैट 10.20 रुपये और डीजल पर वैट 15.22 प्रति लीटर कम करने की घोषणा की है। उधर, मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने ट्वीट कर तत्काल प्रभाव से पेट्रोल और डीजल पर वैट में 7 रुपये की कमी करने का एलान किया है। वहीं, कर्नाटक सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट में 7 रुपये की कमी करने का एलान किया है। आइए टेबल के माध्यम से जानते हैं आज की ताजा कीमत क्या है...
विज्ञापन
जानिए कल की तुलना में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है
राज्य/शहर
पेट्रोल की आज की ताजा कीमत(4 नवंबर)
पेट्रोल की कल की कीमत(3 नवंबर)
डीजल की आज की ताजा कीमत (4 नवंबर)
डीजल की कल की कीमत (3 नवंबर)
नई दिल्ली
103.97
110.04
86.67
98.42
मुंबई
109.98
115.85
106.62
94.14
कोलकाता
104.67
110.49
89.79
101.56
नोएडा
101.25
107.16
87.27
99.09
पटना
108.15
114.02
93.32
105.29
अहमदाबाद(गुजरात)
95.23
106.75
89.21
106.20
देहरादून(उत्तराखंड)
99.36
106.00
87.53
99.35
गुवाहाटी(असम)
100.17
106.35
86.59
98.59
पणजी(गोवा)
96.38
107.79
87.27
104.05
गुरुग्राम
101.56
106.97
87.25
99.08
बेंगलुरु
107.64
113.93
92.03
104.50
चेन्नई
101.42
106.66
91.44
102.61
लखनऊ
100.78
106.94
87.07
98.89
अगरतला(त्रिपुरा)
104.35
110.35
90.58
102.65
इंफाल(मणिपुर)
105.27
111.41
87.52
99.39
आप अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे। शहर का कोड आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत की जानकारी दे दी जाएगी।