फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sourav Ganguly Birthday: सौरव गांगुली के जन्मदिन पर सचिन समेत इन दिग्गजों ने दी 'दादा' को बधाई, जानें क्या कहा

Mon, 08 Jul 2024 07:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज गांगुली अपने करियर के दौरान शानदार एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने 311 मैचों में 11, 363 रन बनाए। इसके अलावा वह अब तक के सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तानों में से एक हैं, जिन्होंने 49 टेस्ट मैचों में से 21 में जीत दिलाई।
विज्ञापन
सचिन-गांगुली - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली सोमवार को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनिया भर से उनके प्रशंसक उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने साथी खिलाड़ी को बधाई दी। वहीं, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी गांगुली को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया।
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : twitter
बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज गांगुली अपने करियर के दौरान शानदार एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने 311 मैचों में 11, 363 रन बनाए। इसके अलावा वह अब तक के सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तानों में से एक हैं, जिन्होंने 49 टेस्ट मैचों में से 21 में जीत दिलाई। सौरव गांगुली की अगुवाई में भारत ने विदेशी धरती पर 11 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में उनके कप्तान बनने से पहले आठवें स्थान पर थी, लेकिन उनके कार्यकाल में टीम रैंक दूसरे स्थान पर पहुंची थी।
विज्ञापन

यहां देखें सौरव गांगुली के जन्मदिन पर किसने क्या कहा...

सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं ऑनसाइड से भेज रहा हूं, उम्मीद है कि वे ऑफसाइड तक भी पहुंचे!"

मोहम्मद कैफ ने लिखा, "हमारे युवा कप्तान सौरव गांगुली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, जिनका क्रिकेट के प्रति उत्साह कभी कम नहीं होता। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दादा, स्वस्थ रहें, हमेशा ऐसे ही रहें।"

मुनाफ पटेल ने लिखा, "#IndianCricketTeam के विकास में इस व्यक्ति का बहुत बड़ा हाथ है, जहाँ हम आज हैं। एक बहुत ही #HAPPYBIRTHDAY लीजेंड @SGanguly99 आपके आगे के स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं #Dada"

मनोज तिवारी ने लिखा, "आप थे, आप हैं और आप हमेशा एक प्रेरणा रहेंगे। जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं दादा।"

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने लिखा, "भारतीय क्रिकेट टीम के अजेय दादा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! टीम के लिए आपके द्वारा दिया गया हर योगदान हमारे दिलों को गर्व से भर देता है!
आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएँ और आने वाला साल शानदार रहे!"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें