फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणियां, मंगल ग्रह पर होगा युद्ध, इस साल खत्म हो जाएगी दुनिया

Mon, 08 Jul 2024 07:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणियां, मंगल ग्रह पर होगा युद्ध, इस साल खत्म हो जाएगी दुनिया - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Baba Vanga Predictions: बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने दुनिया के बारे में कई भविष्यवाणियां की हैं। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया के लोग यकीन करते हैं। बाबा वेंगा ने कई बेहद डराने वाली भविष्यवाणियां की हैं। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में यह भी बताया है कि दुनिया कब खत्म होगी। प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शामिल बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga Predictions) सच साबित हो चुकी हैं। उन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। 

विज्ञापन


बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा समेत कई भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा की साल 1996 में 85 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। 

बाबा वेंगा की मौत के बाद भी पूरी दुनिया के लोग उनकी भविष्यवाणियों से प्रभावित हैं। बाबा वेंगा ने दावा किया था कि बारह वर्ष की आयु में उनकी दृष्टि चली गई थी और फिर भविष्यवाणी करने की शक्ति मिली। बाबा वेंगा का असली नाम वेंगेलिया पांडेवा गुशटेरोवा था। हम आपको बाबा वेंगा द्वारा की गई आने वाले दशकों की प्रमुख भविष्यवाणियों के बारे में बताते हैं...
विज्ञापन


Solar Eclipse: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? आसमान में दिखेगा आग का गोला, जानिए भारत में नजर आएगा या नहीं

बाबा वेंगा की आने वाले दशकों की भविष्यवाणियां

2025- यूरोप में एक बड़े संघर्ष की वजह से महाद्वीप की आबादी में उल्लेखनीय गिरावट आएगी। 
2028- मानवता ऊर्जा के नए स्रोतों को खोजने की कोशिश में शुक्र पर पहुंचेगी।
2130- अलौकिक सभ्यताओं से संपर्क होगा। 
2033- पोलर आइस कैप पिघलेगा, जिसके कारण समुद्र के स्तर में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी होगी।
2170- वैश्विक स्तर पर सूखा पड़ेगा। 
2076- साम्यवाद वैश्विक स्तर पर लौटेगा। 
3005- मंगल पर युद्ध लड़ा जाएगा। 
3797- धरती का विनाश, जिसके बाद मानवता सौरमंडल में किसी दूसरे ग्रह पर जा सकेगी।
5079: दुनिया का अंत हो जाएगा।

Space News: पृथ्वी के वायुमंडल में दिखीं रहस्यमयी संरचनाएं, जानिए नासा ने क्या कहा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें