अमर उजाला
Mon, 8 July 2024
भारत ने 29 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल कर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था
बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया था। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया
भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है
13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था
भारत की इस जीत में हार्दिक पांड्या का अहम योगदान रहा। उन्होंने ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी का आखिरी ओवर फेंका था
इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने डेविड मिलर को आउट किया, जिसके बाद टीम इंडिया ने सात रनों से यह मुकाबला जीत लिया
पारी का आखिरी ओवर देखकर हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या फूट-फूटकर रोने लगे
This browser does not support the video element.
इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इसे साझा किया है
अनंत-राधिका के संगीत में धोनी से लेकर पांड्या तक, इन खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा, देखें