दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रही जॉर्जिया वेयरहेम ने हवा में छलांग लगाकर छक्का रोक लिया। उन्होंने हवा में छलांग लगाकर गेंद को एक हाथ से कलेक्ट किया और फिर बाउंड्री लाइन के अंदर फेंक दिया। उनके इस एफर्ट की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। फैंस इसे 2018 में डिविलियर्स के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एफर्ट से तुलना कर रहे हैं। डिविलियर्स ने इसी अंदाज में बाउंड्री लाइन पर कैच लिया था। डिविलियर्स ने 2011 से 2021 तक आरसीबी की पुरुष टीम के लिए खेला था।
मैच की बात करें तो महिला प्रीमियर लीग के इस सातवें मैच में दिल्ली ने बैंगलोर को 25 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 194 रन बनाए थे। शेफाली वर्मा ने 50 रन, एलिस कैप्सी ने 46 रन, मारिजाने कैप ने 32 रन की और जेस जोनासेन ने 36 रन की पारी खेली थी। जवाब में बैंगलोर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 169 रन ही बना सकी। कप्तान स्मृति मंधाना ने 74 रन की पारी खेली, लेकिन बाकी कोई खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर सका। दिल्ली की ओर से जोनासेन ने तीन विकेट झटके।