फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: शिवम दुबे ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ लगाया शतक, अजिंक्य रहाणे फिर से फेल; पंजाब ने गोवा को हराया

Sun, 28 Jan 2024 10:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई की दूसरी पारी में कुल बढ़त 177 रन की हो गई है। दुबे ने अपनी शतकीय पारी में 130 गेंदां में नौ चौके और छह छक्के लगाए। यूपी के लिए दूसरी पारी में आकिब खान (3/53) ने सर्वाधिक विकेट लिए।
विज्ञापन
शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑलराउंडर शिवम दुबे (117) के शतक की मदद से मुंबई ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ रविवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले में दूसरी पारी में आठ विकेट पर 303 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय मोहित 34 और सिल्वेस्टर डिसूजा 02 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई की दूसरी पारी में कुल बढ़त 177 रन की हो गई है। दुबे ने अपनी शतकीय पारी में 130 गेंदां में नौ चौके और छह छक्के लगाए। 
विज्ञापन


यूपी के लिए दूसरी पारी में आकिब खान (3/53) ने सर्वाधिक विकेट लिए। मुंबई पहली पारी में 198 रन पर सिमट गया था। जवाब में यूपी 324 रन बनाकर पहली पारी में 126 रन की बढ़त लेने में सफल रहा था। इस मैच में भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे भी खेल रहे हैं। वह दोनों पारियों में फेल हो गए। पहली पारी में रहाणे आठ रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, दूसरी पारी में नौ रन ही बना सके।

हरियाणा ने महाराष्ट्र पर बनाई बड़ी बढ़त
निशांत (70) और कप्तान अशोक मनेरिया (59) के अर्धशतकों की मदद से हरियाणा ने महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मैच में दूसरी पारी में छह विकेट पर 211 रन बनाए। हरियाणा की दूसरी पारी में अब कुल बढ़त 212 रन की हो गई है। हरियाणा ने पहली पारी में 195 रन बनाए थे और जवाब में महाराष्ट्र 194 रन पर सिमट गया था। निशांत ने 113 गेंदों में सात चौके लगाए, जबकि अशोक ने 174 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा। प्रदीप दाढे (5/60) ने महाराष्ट्र के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा विकेट लिए।
विज्ञापन


पंजाब की बड़ी जीत
मैन ऑफ द मैच प्रेरित दत्ता (20, 5/48) के शानदार प्रदर्शन के दम पर पंजाब ने गोवा को छह विकेट से हराया। गोवा पहली पारी में 104 रन पर सिमट गया जिसके जवाब में पंजाब की टीम 190 रन बनाकर पहली पारी में बढ़त हासिल करने में सफल रही। प्रेरित की मदद से पंजाब ने गोवा को दूसरी पारी में 179 रन पर समेट दिया। गोवा ने पंजाब को 94 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में पंजाब ने चार विकेट पर 96 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें