आईपीएल शुरू होने में अब एक माह से भी कम का समय बचा है। चेन्नई सुपरकिंग्स ही एकमात्र टीम है, जो अपने कप्तान के साथ 14वें सीजन की तैयारियां भी शुरू कर चुकी है। बीते साल के झटके को झेलने वाले फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि इस बार यैलो आर्मी खिताब पर कब्जा जमाकर रहेगी। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है।