फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं युवराज सिंह, छह छक्के लगाने के बाद जताई इच्छा

Sun, 14 Mar 2021 12:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह ने 2007 टी-20 विश्व कप की याद दिला दी - फोटो : ट्विटर

रायपुर में शनिवार रात युवराज सिंह का तूफान आया। छक्के की बारिश में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स उड़ गए। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में युवी ने 21 गेंद में तूफानी अर्धशतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने चार गेंदों में लगातार चार छक्के और पूरे मैच में कुल छह छक्के और दो चौके लगाए।

विज्ञापन

2 of 5
युवराज सिंह - फोटो : ट्विटर
'सिक्सर किंग' ने 2007 वर्ल्ड टी-20 की याद ताजा करवा दी, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड को एक ओवर में छह छक्के मारे थे। इस बार टीम दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स थी और गेंदबाज जेंडर डी ब्रुइन, जिनके ओवर की पहली और आखिरी गेंद छोड़कर दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं में लगातार छक्के उड़ाए।
विज्ञापन

3 of 5
मनप्रीत गोनी के साथ युवी - फोटो : ट्विटर @sachin_rt
मनप्रीत गोनी और युवराज सिंह के बीच 63 रनों की साझेदारी हुई। युवी ने कुल 22 गेंद में 52 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया लीजेंड्स ने 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। युवी के अलावा टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर (60) और एस बद्रीनाथ (42 रन पर रिटायर्ड हर्ट) ने शानदार पारी खेली। इंडिया ने मैच में पहले खेलते हुए 20 ओवर में 204/3 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका लीजेंड्स 148/7 रन ही बना सकी।

4 of 5
युवराज सिंह , मनप्रीत गोनी - फोटो : social media
अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद युवी ने गेंदबाजी में तीन ओवर में सिर्फ 18 रन देकर दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच रहे इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा कि, 'मेरे हिसाब से यह बुरा नहीं था, जब मैं अपने करियर के शिखर पर था, तो मैंने छह गेंदो पर छह छक्के लगाए थे. अब चार गेंदों पर चार छक्के काफी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 हारने के बाद मुझे लगता है कि अब मेरे पास टीम इंडिया में वापसी करने का अच्छा मौका है। मैं मजाक कर रहा हूं। मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social media
भारतीय टीम इस जीत की बदौलत 16 अंक के साथ नेट रन रेट के आधार पर श्रीलंका को पछाड़ते हुए दोबारा शीर्ष पर पहुंच गई है। तेंदुलकर ने 37 गेंद में 60 रन की पारी के दौरान नौ चौके और एक छक्का मारा। एस बद्रीनाथ ने भी 34 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। यूसुफ पठान ने 10 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों से 23 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें