फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: कोहली का 49वां शतक देखने के लिए फोन-टीवी से चिपके दर्शक, 4.4 करोड़ लोगों ने एक साथ देखा मुकाबला

Sun, 05 Nov 2023 09:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 49वां शतक लगाया। उन्होंने सचिन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। कोहली का यह शतक देखने के लिए हॉटस्टार पर 4.4 करोड़ लोग एकसाथ ऑनलाइन आ गए।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्ड्न्स क्रिकेट स्टेडियम में विश्व कप 2023 का 37वां मैच खेला गया। इस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि, दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में शानदार लय में थीं और यह टेबल टॉपर बनने की जंग थी। मैच के दौरान पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। जहां मैदान पर इस मैच का क्रेज बना रहा, वहीं ऑनलाइन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इस महामुकाबले को रिकॉर्ड तादाद में लोगों ने लाइव देखा। विश्व कप के इस मुकाबले ने व्यूअरशिप के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।
विज्ञापन


भारत-दक्षिण अफ्रीका का मैच 4.4 करोड़ लोगों ने एक साथ हॉटस्टार पर देखा। जब विराट कोहली ने वनडे में अपना 49वां शतक पूरा किया को दर्शकों की संख्या सबसे ज्यादा थी। इसी समय व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड टूट गए।

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में भारत-न्यूजीलैंड मैच का रिकॉर्ड टूटा। इसी टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड का मैच 4.3 करोड़ लोगों ने एक साथ हॉटस्टार पर देखा था। इससे पहले 14 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान का मैच 3.5 करोड़ लोगों ने देखा था। विश्व मैचों के ब्रॉडकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसके अलावा फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। 
विज्ञापन




भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया के अजेय रहने का सिलसिला जारी है। भारत लगातार आठ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है और अब यह भी तय हो गया कि भारत शीर्ष पर ही रहेगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को दूसरी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, यह टीम भी पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन यह हार दक्षिण अफ्रीका के मनोबल के लिए बेहद नुकसानदेह होगी।
विज्ञापन


इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 326 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 101 रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने वनडे में 49वां शतक लगाया और सचिन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। श्रेयस अय्यर ने 77 और कप्तान रोहित ने 40 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम को छोड़ सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 83 रन बना सकी। सबसे ज्यादा 14 रन मार्को यानसेन ने बनाए। उनके अलावा डुसेन ने 13 रन और बावुमा-मिलर ने 11-11 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें