फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: पूर्व कैरेबियाई क्रिकेटर पर लगा भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप, जानें पूरा मामला

Wed, 22 Sep 2021 06:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

सैमुअल्स पर अनुच्छेद 2.4.2, 2.4.3, 2.4.6, 2.4.7 के उल्लंघन के आरोप हैं। आईसीसी ने सैम्युल्स को इन आरोपों पर सफाई देने के लिए 14 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
मार्लोन सैम्युल्स - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट मार्लोन सैम्युल्स बुरी तरह फंस गए हैं। दरअसल, आईसीसी ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड की तरफ से उन्हें ईसीबी के भ्रष्टाचार रोधी चार नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया है। सैम्युल्स पर अनुच्छेद 2.4.2, 2.4.3, 2.4.6, 2.4.7 के उल्लंघन के आरोप हैं। आईसीसी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। आईसीसी ने कहा कि सैम्युल्स को इन आरोपों पर सफाई देने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है। यह समय 21 सितंबर से शुरू होगा। आईसीसी ने कहा है कि वह इस समय इस मामले पर कोई और जानकारी साझा नहीं करेगी। बता दें कि सैम्युल्स ने टी-10 लीग में इन नियमों का उल्लंघन किया था।

विज्ञापन


सैम्युल्स वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ियों में शुमार
बता दें कि सैम्युल्स ने वेस्टइंडीज के लिए 71 टेस्ट, 207 वन-डे और 67 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में 3917, वन-डे में 5606 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1611 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 15 आईपीएल मैचों में 161 रन बनाए हैं। इसके अलावा टेस्ट, वन-डे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में क्रमशः 41, 89 और 22 विकेट झटके हैं। बता दें कि वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में टी-20 विश्व कप जीता था। दोनों विश्व कप में वो टीम का हिस्सा थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें