फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: एयरपोर्ट पर 25 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन के साथ पकड़ी गई मां-बेटी

Wed, 22 Sep 2021 06:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई अंतरराष्ट्री हवाई अड्डे पर दो विदेशी महिलाओं को करोड़ों रुपये कीमत की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो विदेशी महिलाओं को करोड़ों रुपये कीमत की हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दोनों महिलाएं मां-बेटी हैं। दोनों को पांच किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार यह हेरोइन ट्रॉली बैग में छुपाई गई थी। दोनों मां-बेटी कतर एयरलाइंस के विमान से दोहा होते हुए जोहानिसबर्ग से आई थीं। दोनों को रविवार को पकड़ा गया था। अधिकारी ने बताया कि दोनों फेफड़े के कैंसर के इलाज का कारण बताकर देश में यात्रा की थी। इस मामले में आगे जांच की जा रही है।

जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाओं को हेरोइन एक होटल के कमरे तक पहुंचानी थी और इसके बदले में उन्हें बड़ी राशि मिलने वाली थी। सीमा शुल्क विभाग उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रहा है जिसके पास यह हेरोइन पहुंचनी थी। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें