फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिला क्रिकेटर्स ने की आपस में शादी, PHOTOS इंटरनेट पर वायरल 

Fri, 19 Apr 2019 08:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विश्व क्रिकेट की दो महिला खिलाड़ियों ने आपस में शादी कर ली है। एक का नाम हेली जेनसन हैं जो न्यूजीलैंड की ओर से खेलती हैं तो दूसरी ऑस्ट्रेलियाई डोमेस्टिक टीम मेलबर्न स्टार्स की गेंदबाज निकोला हैनकॉक हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
इन दोनों खिलाड़ियों की शादी बीते हफ्ते हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही हैं। मेलबर्न स्टार्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इन दोनों खिलाड़ियों को शादी की बधाई दी है।
विज्ञापन

3 of 4
न्यूजीलैंड की ओर से 7 वन-डे और 20 टी-20 मुकाबले खेल चुकी हेली जेनसन तेज गेंदबाज हैं तो ऑस्ट्रेलिया की निकोला हैनकॉक ने अबतक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है लेकिन वो मेलबर्न स्टार्स के लिए बिग बैश लीग में खेलती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब महिला खिलाड़ियों की जोड़ी ने शादी रचाई हो। पिछले साल साउथ अफ्रीकी महिला टीम की ऑलराउंडर डेन वेन निकर्क और तेज गेंदबाज मारिजाने कैप शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें