हार्दिक पांड्या-रोहित शर्मा
- फोटो : IPL
पूर्व कप्तान ने दिया जवाब
गौतम गंभीर के बयान पर अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "वह गलत नहीं है। मैं एक भयानक कप्तान था।" पीटरसन के कप्तानी रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने आईपीएल में दो टीमों का नेतृत्व किया। इनमें आरसीबी और दिल्ली डेयरडेविल्स शामिल हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह इंग्लैंड के भी कप्तान रहे। हालांकि, आईपीएल में कप्तान के रूप में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। 2009 में उनकी अगुवाई में बेंगलुरु ने छह मैच खेले जिनमें उन्हें सिर्फ दो में टीम जीत दर्ज कर सकी। वहीं, 2014 में दिल्ली निचले स्थान पर रही थी।