फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: लखनऊ की हार के बाद मालिक संजीव गोयनका ने फिर की कप्तान राहुल से मुलाकात, देखें वायरल तस्वीर

Wed, 15 May 2024 01:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 208 रन बनाए थे। अभिषेक पोरेल ने 33 गेंद में 58 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में 57 रन की नाबाद पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
संजीव गोयनका-केएल राहुल - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 का 64वां मुकाबला मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 19 रनों से हराकर लीग स्टेज पर अपना आखिरी मुकाबला खत्म किया। मैच के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका को टीम के कप्तान केएल राहुल से बातचीत करते देखा गया। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन पर फैंस अब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन

 

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL
लखनऊ को मिला 209 रन का लक्ष्य
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 208 रन बनाए थे। अभिषेक पोरेल ने 33 गेंद में 58 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में 57 रन की नाबाद पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन ही बना पाई। निकोलस पूरन ने 27 गेंद में 61 रन की पारी खेली। वहीं, अरशद खान 33 गेंद में 58 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की ओर से ईशांत शर्मा ने तीन विकेट झटके।

संजीव गोयनका-केएल राहुल - फोटो : IPL
केएल राहुल से मिले संजीव गोयनका
मैच के बाद कप्तान केएल राहुल और टीम के मालिक संजीव गोयनका एक बार फिर साथ दिखे। दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई। हालांकि, पिछली बार की तरह गोयनका विकेटकीपर बल्लेबाज पर गुस्सा करते नहीं दिखे। दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद ने हाल ही में लखनऊ को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में एलएसजी की टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी में फ्लॉप रही थी। मैच के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोएंका ने कप्तान केएल राहुल को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 
विज्ञापन

केएल राहुल और ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली की जीत से राजस्थान को हुआ फायदा
19 रन से जीत के साथ दिल्ली की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, दिल्ली की जीत से राजस्थान रॉयल्स को फायदा हुआ। राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। उसके 16 अंक हैं। राजस्थान के अलावा सिर्फ दो और टीम ही 16 या इससे ज्यादा अंक प्राप्त कर सकती है। राजस्थान का एक और मैच बचा है। वहीं, चेन्नई के 13 मैचों में 14 अंक और सनराइजर्स हैदराबाद के 12 मैचों में 14 अंक हैं। इसके अलावा कोई और टीम 14 से ज्यादा अंक नहीं बना पाएगी।

लखनऊ की टीम अभी भी तकनीकी तौर पर आईपीएल में बनी हुई है। हालांकि, उसका एक मैच बचा है और टीम अधिकतक 14 अंक तक ही पहुंच सकती है। उसके 13 मैचों में 14 अंक हैं। वहीं, दिल्ली ने लीग राउंड में अपना अभियान समाप्त कर लिया। उसने 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ 14 अंक लेकर अपना अभियान समाप्त किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 अंक लेकर प्लेऑफ की रेस में है। उसे 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ना है। इस मैच को जीतने वाली टीम प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है, क्योंकि दोनों का नेट रन रेट पॉजिटिव है, जबकि दिल्ली और लखनऊ का नेट रन रेट निगेटिव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें