फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024 Auction: स्टार्क की आठ साल बाद धमाकेदार वापसी, 24.75 करोड़ में बिके; लाइव मैच में पोलार्ड से भिड़े थे

Tue, 19 Dec 2023 08:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टार्क इस टूर्नामेंट का इस्तेमाल जून में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के तौर पर करना चाहेंगे। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। उन्हें कोलकाता ने बेस प्राइस से 12 गुना ज्यादा रुपये देकर खरीदा।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आठ साल के अंतराल के बाद आईपीएल में खेलते दिखेंगे। उन्हें मंगलवार को दुबई में आईपीएल 2024 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए। इस मामले में उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलियाई साथी और कप्तान पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें आज ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। 
विज्ञापन

स्टार्क ने नीलामी पर क्या कहा?

Starc’s ability to swing the ball at high speed, coupled with changes of pace, makes him a valuable asset.

स्टार्क ने खुशी जताते हुए कहा- यह वाकई चौंकाने वाला था। मेरी पत्नी एलिसा हीली फिलहाल भारत में महिला टीम के साथ हैं। उन्हें मुझसे जल्दी अपडेट्स मिल रहे थे। चकित हूं, लेकिन उससे ज्यादा उत्साहित हूं। हमारी टेस्ट टीम के व्हाट्सएप ग्रुप में काफी देर से मेरे और कमिंस को लेकर बातचीत चल रही है। साथी खिलाड़ियों का कहना है कि अब डिनर देने की बारी हमारी है। यह हम बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले करेंगे। हम दोनों के लिए यह खास दिन है। 

स्टार्क ने कहा- आईपीएल खेले हुए काफी समय हो चुका है। मैं 2014 और 2015 में इस लीग का हिस्सा रहा था। फिर मुझे 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ही खरीदा था, लेकिन मैं चोटिल हो गया था। हालांकि, तब से मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और टेस्ट को तरजीह दे रहा हूं। हालांकि, अभी और अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के सामने ज्यादा असाइनमेंट नहीं है। ऐसे में मैं आईपीएल में शामिल होने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मेरे पास टी20 क्रिकेट खेलने और दुनिया के सबसे बेहतरीन टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करने का शानदार मौका है। टी20 विश्व कप को देखते हुए यह महत्वपूर्ण होगा।

पोलार्ड से भिड़ गए थे, गेंद फेंकी थी

Page 6: IPL: Team-wise biggest controversy in tournament history

आईपीएल 2014 में किरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क के बीच विवाद हो गया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के 17वें ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से मिचेल स्टार्क ने किरोन पोलार्ड पर एक जबर्दस्त बाउंसर फेंक दी। इस बाउंसर से पोलार्ड पूरी तरह से चकमा खा गए। जिसके बाद स्टार्क ने पोलार्ड पर कुछ तंज कसा। इसका जवाब उन्होंने तुरंत ही दे दिया। वहीं जब स्टार्क अगली गेंद फेंकने आए तो पोलार्ड क्रीज से हट गए।

उसके बावजूद भी उन्होंने गेंद फेंक दी, जिसके बाद पोलार्ड ने भी अपना बल्ला स्टार्क की तरफ फेंक दिया। फिर दोनों खिलाड़ियों के बीच गहमा-गहमी होने लगी। फिर मामले को शांत करने के लिए क्रिस गेल को आना पड़ा। पोलार्ड ने इस बात की शिकायत अंपायर से भी की। इस विवाद के चलते दोनों खिलाड़ियों पर आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-दो के अपराध का दोषी पाया गया और पोलार्ड पर उनकी मैच फीस का 75 प्रतिशत और स्टार्क पर 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया था।

टी20 विश्व कप की तैयारी

स्टार्क इस टूर्नामेंट का इस्तेमाल जून में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के तौर पर करना चाहेंगे। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। उन्हें कोलकाता ने बेस प्राइस से 12 गुना ज्यादा रुपये देकर खरीदा। मुंबई इंडियंस और दिल्ली फ्रेंचाइजी ने स्टार्क के लिए बोली लगाने की जंग शुरू की। नीलामी में दिल्ली के टेबल पर बैठे पंत ने भी स्टार्क को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। 9.6 करोड़ रुपये तक पहुंचने पर दिल्ली कैपिटल्स ने खुद को हटा लिया और कोलकाता नाइट राइडर्स दौड़ में शामिल हो गई। मुंबई इंडियंस ने इसके बाद 9.8 करोड़ रुपये तक की बोली लगाने के बाद अपना हाथ पीछे खींच लिया। फिर गुजरात टाइटंस ने इसमें एंट्री ली।

इसके बाद जो हुआ उसने नीलामी कक्ष में मौजूद सभी लोगों को स्तब्ध कर दिया। जीटी और केकेआर दोनों ही स्टार्क को खरीदने के लिए बोली लगाई और पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे थे।  केकेआर ने आखिरकार स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने बॉलिंग लाइन अप को मजबूत किया। कोलकाता ने स्टार्क के लिए वीडियो पोस्ट कर स्वागत भी किया है। तेज गति के साथ गेंद को स्विंग कराने की स्टार्क की क्षमता उन्हें किसी भी फॉर्मेट में घातक गेंदबाज बनाती है। वह आखिरी के कुछ ओवर्स में गति में बदलाव करने में भी माहिर हैं।

Mitchell Starc Shatters All-Time World Cup Record, Reaches 50 Scalps In  Tournament's History | Cricket News
विज्ञापन

स्टार्क ने आखिरी बार आईपीएल में 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था। उन्होंने उस साल 13 मैचों में 14.55 की औसत और 6.76 की इकोनॉमी रेट से 20 विकेट लिए थे। लेकिन 2015 के बाद से चोट समेत कई कारणों से, बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं रहा है। स्टार्क को 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन चोट के कारण उन्होंने टीम से हटने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने आखिरी बार एक साल पहले टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया था। स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 58 टी20 मैचों में 22.91 की औसत से 73 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एक अन्य तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अनसोल्ड रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें