फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: विराट की टीम में हुई इस इंग्लिश तेज गेंदबाज की एंट्री, केन रिचर्ड्सन हटे

Wed, 25 Aug 2021 08:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : @IPL
विज्ञापन

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से होगा। इससे पहले अलग-अलग टीमों में बदलाव और रिप्लेसमेंट का दौर भी जारी है। इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉर्ज गार्टन को अपनी टीम में जोड़ा है। विराट की टीम ने गार्टन को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज केन रिचर्ड्सन की जगह शामिल किया है। इससे पहले आरसीबी ने श्रीलंका के स्टार गेंदबाज वानिंदु हसरंगा को अपनी टीम में जोड़ा था। हसरंगा को एडम जंपा की जगह टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


हसरंगा के अलावा आरसीबी ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुश्मांता चामीरा को भी चुना है। चमीरा ऑस्ट्रेलिया के डेनियल सैम्स की जगह लेंगे। वहीं, बिग बैश में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिम डेविड को न्यूजीलैंड के फिन एलेन के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। दूसरे चरण में पहली बार सिंगापुर का कोई क्रिकेटर इसका हिस्सा बनेगा। डेविड ऑस्ट्रेलियाई मूल के खिलाड़ी हैं और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व करते हैं। बता दें कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से पहले आरसीबी में बड़ा उथल पुथल हुआ है। मालूम हो कि टीम के मुख्य कोच साइमन कैटिच ने इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह टीम के 'द डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन' माइक हेसन को टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। 
विज्ञापन

   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें