फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: रोहित शर्मा ने की इन तीन भारतीय दिग्गजों की नकल, वीडियो वायरल

Thu, 07 Oct 2021 11:33 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कप्तान रोहित भारत के तीन दिग्गज क्रिकेटरों की नकल करते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के प्ले ऑफ में जाने के लिए मुंबई इंडियंस की उम्मीदें बरकरार हैं। 5 अक्तूबर को शारजाह में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल को बड़े अंतर से हराकर अपना नेट रन रेट में थोड़ा सुधार किया। इस जीत से रोहित शर्मा भी खुश हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि टीम प्ले ऑफ में क्वालीफाई कर सकती है। इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह भारत के तीन दिग्गज खिलाड़ियों की नकल करते दिखाई दे रहे हैं। रोहित अपने फैंस से इन क्रिकेटरों की पहचान करने के लिए कह रहे हैं। 

विज्ञापन


रोहित ने इन दिग्गजों की नकल की

पहले नंबर पर रोहित शर्मा वीडियो में बल्लेबाज स्टाइल में ठीक वैसे ही कर रहे हैं जैसे सचिन तेंदुलकर किया करते थे। जबकि, दूसरे नंबर पर रोहित पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की नकल करते दिखाई दे रहे हैं। राहुल के खड़े होने का स्टांस यही हुआ करता था। वहीं, तीसरे नंबर में वह हरभजन सिंह की नकल कर रहे हैं। अक्सर गेंदबाजी के दौरान हरभजन सिंह का यही अंदाज देखने को मिलता था। रोहित के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस का सफर

आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस का सफर अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा। इस टीम ने 13 मैच खेले हैं जिनमें 6 जीते और 7 मुकाबले हारे हैं। अंकतालिका में 12 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस की टीम पांचवें स्थान पर है। साल 2019 और 2020 में लगातार खिताब जीत चुकी रोहित की टीम प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें