फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, कोच के तौर पर पहली बार गंभीर भी साथ गए, देखें वीडियो

Mon, 22 Jul 2024 12:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय टीम को इस दौरे पर तीन टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी जिसका अंतिम मैच सात अगस्त को खेला जाएगा। 
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता अजीत अगरकर की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के तुरंत बाद भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए सोमवार को मुंबई से रवाना हुई। भारतीय टीम को इस दौरे पर तीन टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी जिसका अंतिम मैच सात अगस्त को खेला जाएगा। 
विज्ञापन

सूर्यकुमार की कप्तानी में खेली जाएगी टी20 सीरीज 
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया था, जबकि शुभमन गिल वनडे और टी20 दोनों प्रारूप में टीम के उपकप्तान बनाए गए थे। भारतीय टीम नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। माना जा रहा था कि रोहित और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे, लेकिन चयनकर्ता उन्हें मनाने में सफल रहे। रोहित और कोहली ने पिछले महीने टी20 विश्व कप की खिताबी जीत के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की थी। टी20 विश्व कप में हार्दिक पांड्या टीम के उपकप्तान थे और माना जा रहा था कि रोहित के बाद हार्दिक ही अगले टी20 कप्तान होंगे, लेकिन चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार पर भरोसा जताया। 

जडेजा को दिया गया आराम
टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम वनडे टीम में शामिल नहीं था जिस पर काफी सवाल खड़े हो रहे थे। गंभीर से जब इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जडेजा को इस सीरीज से आराम दिया गया है। गंभीर ने कहा, उम्मीद है कि हम 10 टेस्ट मैचों में अच्छा करेंगे और इसके लिए जडेजा जैसे किसी खिलाड़ी का होना महत्वपूर्ण है। 

श्रेयस की हुई थी टीम में वापसी
श्रीलंका के खिलाफ रियान पराग और श्रेयस अय्यर को भी टीम में जगह मिली थी। श्रेयस को घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया था, लेकिन इस सीरीज के लिए वह टीम में वापसी करने में सफल रहे। 
विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है...

टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

वनडे टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें