फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: ऐसा क्या हुआ था... जब पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को मारने दौड़े थे रवि शास्त्री?

Wed, 15 Sep 2021 09:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बात 1987 की है, पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आई थी, उस समय ऐसा क्या हुआ था जब रवि शास्त्री जावेद मियांदाद को मारने दौड़े थे।
विज्ञापन
रवि शास्त्री और जावेद मियांदाद - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में प्रकाशित अपनी किताब Stargazing: The players in my life में कई ऐसे किस्सों का जिक्र किया है, जो वाकई चौंकाने वाला है। उन्हीं में एक किस्सा पाकिस्तान टीम से जुड़ा हुआ है, जब वह टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद को मारने दौड़े थे। अगर उस समय के मौजूदा कप्तान बीच में नहीं आते तो शास्त्री मियांदाद को शायद मार देते।दरअसल, साल 1987 में पाकिस्तान की टीम पांच टेस्ट और छह वन-डे मुकाबले खेलने के लिए भारत दौरे पर आई थी। दोनों टीमों के बीच 20 मार्च को तीसरा वन-डे मैच हैदराबाद में खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

विज्ञापन


मुकाबला टाई हो गया था
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज महज सात रन स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे। मगर रवि शास्त्री (69) और कपिल देव (59) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने 44 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 212 रन बना ए। जवाब में पाकिस्तान ने भी सात विकेट खोकर 212 रन बना लिए। इस तरह दोनों टीमों के यह मुकाबला टाई हो गया। मैच की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए दो रन की दरकार थी। इस बीच अब्दुल कादिर दूसरा रन लेने के चक्कर में रनआउट हो गए।

तुम लोग चीटिंग से जीते हो
उस समय के नियमों के मुताबिक, भारत को एक विकेट कम खोने के लिहाज से विजेता घोषित कर दिया गया। इसके बाद मियांदाद चिल्लाते हुए टीम इंडिया के ड्रेंसिंग रूप में घुस गए। उन्होंने चिल्लाकर कहा, 'तुम लोग चीटिंग से जीते हो।' इतना सुनते ही रवि शास्त्री गुस्से से लाल हो गए और वह मियांदाद का मारने के लिए दौड़े। मियांदाद वहां से भागे, लेकिन शास्त्री पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम तक पहुंच गए। उस समय पाकिस्तान टीम के कप्तान इमरान खान को बीच-बचाव करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें