फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणनीति: कैप्टन सरकार के मेनिफेस्टो को जनता को याद दिलाएगी आम आदमी पार्टी, घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

Wed, 15 Sep 2021 09:35 PM IST
Amit Mandal डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले चुनाव में जीत हासिल करने के लिए ढेरों वायदे तो कर लिए, लेकिन अब तक उनमें से कोई बड़ा वायदा पूरा नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह-अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी पंजाब ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में किए वायदे पूरे नहीं किए हैं। अब कांग्रेस नेता लाल सिंह के नेतृत्व में मेनिफेस्टो इम्लीमेंटेशन कमेटी बनाकर जनता को एक बार और धोखा देने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस का दावा है कि उसने जनता से किए 92 प्रतिशत वायदे पूरे कर दिये हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने कहा है कि कैप्टन सरकार जनता से किए वायदे पूरे करने में बुरी तरह असफल साबित हुई है और जनता उनसे बहुत नाराज है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वे लोगों के घर-घर जाकर कांग्रेस के चुनावी वायदों की याद दिलाएंगे।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले चुनाव में जीत हासिल करने के लिए ढेरों वायदे तो कर लिए, लेकिन अब तक उनमें से कोई बड़ा वायदा पूरा नहीं कर पाए हैं। किसानों की मदद से लेकर छात्रों-बेरोजगारों को नौकरी देने का सारा वायदा अधूरा है। पार्टी ने कहा है कि अब युवा कैप्टन से उनके वायदों का हिसाब मांग रहा है तो सरकार एक बार फिर लोगों को मूर्ख बनाने के लिए धोखा देने का काम कर रही है।

चीमा ने कई वायदों का हवाला देकर पूछा है कि सरकार बताए कि पंजाब में कितने बेघर दलितों को घर और पांच-पांच मरले के प्लाट दिए गए हैं। कितने बेरोजगारों को नौकरी और कितने युवाओं को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पिछड़े वर्ग के कितने बेघर परिवारों को मुफ्त घर दिए गए। ये सभी वायदे पंजाब कांग्रेस ने 2017 के चुनाव के दौरान किए थे, लेकिन इस समय इनमें से कोई वायदा पूरा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें