फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Gambhir: 'गुस्से में गंभीर ने ट्रक चालक का कॉलर पकड़ा था', भारत के पूर्व क्रिकेटर ने सुनाई मजेदार कहानी

Mon, 16 Sep 2024 08:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गंभीर 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले आगामी पहले टेस्ट में भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में काम करते दिखेंगे। बतौर कोच यह टीम इंडिया के साथ उनकी पहली टेस्ट सीरीज होगी। भारतीय टीम चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जमकर पसीना बहा रही है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की एक ट्रक ड्राइवर से लड़ाई की मजेदार कहानी सुनाई है। आकाश ने कहा कि गंभीर का क्रिकेट के प्रति जुनून तब भी दिखता था जब वह दिल्ली राज्य टीम के लिए खेल रहे थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आकाश चोपड़ा ने गंभीर के साथ अपने रिश्ते पर खुल कर बात की और दिल्ली में ड्रेसिंग रूम से कुछ घटनाओं को याद किया। उन्होंने गंभीर की आक्रामकता को अन्य क्रिकेटरों से अलग बताते हुए एक घटना को भी याद किया जब टीम इंडिया के मौजूदा मुख्य कोच एक ट्रक ड्राइवर से भिड़ गए और उसका कॉलर पकड़ लिया था।
विज्ञापन

आकाश चोपड़ा - फोटो : Twitter
आकाश ने राज शमानी के पॉडकास्ट पर कहा, 'गंभीर एक भावुक शख्स हैं। जब कुछ नया करने की बात आती है तो वह बहुत मेहनती होते हैं। थोड़े गंभीर हैं, लेकिन काफी रन बनाए हैं। वह हमेशा अपने दिल को अपने आस्तीन पर रखते थे। स्वभाव के लिहाज से वह बहुत शॉर्ट-फ्यूज्ड हो सकते हैं, लेकिन हर किसी का एक अलग चरित्र होता है। गौतम ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी कभी दिल्ली में एक ट्रक ड्राइवर से लड़ाई हुई थी। वह अपनी कार से बाहर निकले और ड्राइवर का कॉलर पकड़ने के लिए ट्रक पर चढ़ गए क्योंकि उस ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी गलत तरीके से मोड़ा था और गाली दे रहा था। इसलिए गंभीर यही हैं।'

गौतम गंभीर - फोटो : PTI
हालांकि, आकाश ने यह स्वीकार किया कि वह गंभीर के दोस्त नहीं थे क्योंकि शीर्ष स्थान के लिए टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। उन्होंने कहा, 'हम प्रतिस्पर्धी हैं क्योंकि हम एक स्थान के लिए लड़ रहे थे। हमारी टीम बहुत अच्छी थी। जब हम खेल रहे थे तो कोहली और धवन में से किसी एक को ही खेलने का मौका मिला। टीम ऐसी ही थी। ओपनिंग में वीरू के लिए भी कोई जगह नहीं थी। वीरू ने नंबर चार पर बल्लेबाजी की ताकि हम शिखर और विराट में से एक को तीन पर समायोजित कर सकें।'
विज्ञापन

गौतम गंभीर - फोटो : PTI
आकाश ने कहा, 'हम ओपनर के तौर पर प्रतिस्पर्धी थे। ईमानदारी से कहूं तो गौतम दोस्त नहीं थे, लेकिन वह एक बहुत भावुक खिलाड़ी रहे, बहुत मेहनती थे और अपने प्रयोग के बारे में बहुत गंभीर थे। उन्होंने खूब रन बनाए।' गंभीर 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले आगामी पहले टेस्ट में भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में काम करते दिखेंगे। बतौर कोच यह टीम इंडिया के साथ उनकी पहली टेस्ट सीरीज होगी। भारतीय टीम चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जमकर पसीना बहा रही है। गंभीर की कोचिंग स्टाफ टीम में असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर, बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल और फील्डिंग कोच रेयान टेन डेशकाटे भी खिलाड़ियों के साथ जमकर मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें