फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: देश की पहली वंदे भारत मेट्रो को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी; ट्रंप के गोल्फ क्लब के बाहर गोलीबारी

Mon, 16 Sep 2024 07:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। यहां वह टेली कान्फ्रेंसिंग के जरिये देश की पहली वंदे भारत मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। यह गुजरात के अहमदाबाद और भुज के बीच चलेगी। इस मेट्रो को दिल्ली और मुंबई सहित देश के बड़े शहरों में चलने वाली मेट्रो ट्रेनों की तरह ही डिजाइन किया गया है। ट्रेन भुज से शुरू होगी और 5.45 घंटे में 359 किमी की दूरी तय करके अहमदाबाद पहुंचेगी। यात्रियों के लिए इसकी नियमित सेवा मंगलवार से अहमदाबाद से शुरू होगी। कुल यात्रा का किराया 455 रुपये और न्यूनतम किराया 30 रुपये होगा। उधर, रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के बाहर रविवार दोपहर गोलीबारी हुई। चुनावी अभियान की कमान संभालने वाले संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने कहा कि ट्रम्प सुरक्षित हैं। गोलीबारी किसने की अभी इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सीक्रेट सर्विस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाई गई थी। उस दौरन गोली उनके कान को छूते हुई निकली थी। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण पर मतदान को लेकर आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले चरण में जीत दर्ज करने के लिए मतदाताओं में जोश भरने आएंगे। वे डोडा, रामबन और किश्तवाड़ की तीन सीटों पर जनसभाएं करेंगे और प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। इसके पहले पीएम मोदी भी डोडा में चुनावी रैली कर चुके हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
देश की पहली वंदे भारत मेट्रो को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। यहां वह टेली कान्फ्रेंसिंग के जरिये देश की पहली वंदे भारत मेट्रो काे हरी झंडी दिखाएंगे। यह गुजरात के अहमदाबाद और भुज के बीच चलेगी। इस मेट्रो को दिल्ली और मुंबई सहित देश के बड़े शहरों में चलने वाली मेट्रो ट्रेनों की तरह ही डिजाइन किया गया है। ट्रेन भुज से शुरू होगी और 5.45 घंटे में 359 किमी की दूरी तय करके अहमदाबाद पहुंचेगी। यात्रियों के लिए इसकी नियमित सेवा मंगलवार से अहमदाबाद से शुरू होगी। कुल यात्रा का किराया 455 रुपये और न्यूनतम किराया 30 रुपये होगा। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
ट्रंप के गोल्फ क्लब के बाहर गोलीबारी, पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित; मौके से मिली AK-47
रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के बाहर रविवार दोपहर गोलीबारी हुई। चुनावी अभियान की कमान संभालने वाले संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने कहा कि ट्रम्प सुरक्षित हैं। गोलीबारी किसने की अभी इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सीक्रेट सर्विस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाई गई थी। उस दौरन गोली उनके कान को छूते हुई निकली थी। पढ़ें पूरी खबर...

अमित शाह - फोटो : ANI
J&K के किश्तवाड़, गुलाबगढ़ और रामबन में आज रैलियां करेंगे अमित शाह
विधानसभा चुनाव के पहले चरण पर मतदान को लेकर आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले चरण में जीत दर्ज करने के लिए मतदाताओं में जोश भरने आएंगे। वे डोडा, रामबन और किश्तवाड़ की तीन सीटों पर जनसभाएं करेंगे और प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। इसके पहले पीएम मोदी भी डोडा में चुनावी रैली कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

बारिश का कहर। - फोटो : अमर उजाला
आसमान से बरस रही आफत: उत्तर भारत में आज तेज बारिश की संभावना
पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर बने गहरे दबाव के कारण पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दबाव की वजह से इन राज्यों में सोमवार को भी अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

 

आप विधायक कुलदीप कुमार - फोटो : कुलदीप कुमार/Facebook
किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज?: राजधानी को मिल सकता है पहला SC CM
दिल्ली को अनुसूचित जाति का पहला मुख्यमंत्री मिल सकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के एलान के बाद आप इस समुदाय से आने वाले कुलदीप कुमार पर दांव लगा सकती है। जानकारों को मानना है कि आप अगर इस रणनीति पर आगे बढ़ती है तो राष्ट्रीय स्तर पर इसका बड़ा सियासी संदेश जाएगा। खासतौर से हरियाणा और महाराष्ट्र में। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस फैसले का असर पड़ने की संभावना है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि नए सीएम की दौड़ में मौजूदा मंत्री आतिशी व सौरभ भारद्वाज भी शामिल हैं। शीर्ष नेतृत्व ने अभी अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं। अगले दो दिन में आप संभावित विकल्पों में से सबसे बेहतर का चुनाव करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई
डोनाल्ड ट्रंप बोले- मैं सुरक्षित और स्वस्थ, कोई भी मुझे डिगा नहीं सकता
जुलाई के बाद एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हमले का सामना करना पड़ा। रविवार को जब वह फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेल रहे थे। तभी वहां पर गोलीबारी हुई। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने इस बारे में बयान जारी किया है। इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति और व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल ट्रंप ने खुद अपने सुरक्षित और स्वस्थ होने की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI/pmindia.gov.in
एक देश-एक चुनाव कानून इसी कार्यकाल में होगा लागू: केंद्र सरकार
केंद्र सरकार ने दावा किया कि पंचायत से लेकर लोकसभा तक एकसाथ चुनाव कराने के मामले में वह अपने रुख पर कायम है। इससे जुड़ा कानून हर हाल में इसी कार्यकाल में लागू किया जाएगा। भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने 2014 में एक देश एक चुनाव कानून लागू करने का वादा किया था, जब प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार शपथ ली थी। पढ़ें पूरी खबर...

सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के सिरोही में जीप और ट्रक की टक्कर; आठ लोगों की मौत
राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा इलाके में रविवार रात एक जीप और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि, अन्य 18 लोग घायल हो गए। इनमें 10 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सिरोही के एसपी अनिल कुमार के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसा जीप के गलत दिशा में चलने की वजह से बताया जा रहा है। घटना के समय जीप खचाखच भरी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...

अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की सियासत : राष्ट्रपति शासन के अंदेशे पर विराम... विपक्ष की रणनीति धड़ाम
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ही नहीं पूरी पार्टी बैकफुट पर दिखाई दे रही थी। विपक्ष भी लगातार इसी मुद्दे, खासकर कथित शराब घोटाला पर सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहा था। इससे केजरीवाल की छवि भी खराब हो रही थी। भ्रष्टाचार के आरोपों से बिगड़ी छवि को बेहतर करने के लिए केजरीवाल ने इस्तीफे का सियासी पासा फेंक विपक्ष के मुद्दे को चारों खाने चित कर दिया है। केजरीवाल के इस्तीफे देने के निर्णय से दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने के अंदेशे को भी विराम दे दिया है। मतदाताओं के बीच भी स्पष्ट संदेश दिया है कि वह तब तक इस कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जबतक जनता उन्हें बेदाग छवि के साथ फिर से बहुमत देकर मुख्यमंत्री नहीं बनाती है।  तीसरी बार सरकार बनने के बाद से ही विपक्षी पार्टियां लगातार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आप सरकार को घेर रही थी। अलग-अलग जांचों में भी पार्टी फंसी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : संवाद
Modi 3.0: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे
आम चुनाव में भाजपा के बहुमत से चूकने के बाद नई सरकार की भावी कार्यशैली, रीति-नीति में कई तरह के बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले सौ दिनों में नीतिगत स्तर पर कोई बदलाव नहीं दिखा। विकास, विदेश नीति से लेकर हिंदुत्व तक मोदी सरकार अपने पिछले दो कार्यकाल की तरह ही पुराने अंदाज में आगे बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें