फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Test rankings: लॉर्ड्स फतेह के बाद केएल राहुल ने लगाई लंबी छलांग, जानें टॉप-10 में अब कितने भारतीय

Wed, 18 Aug 2021 03:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

लॉर्ड्स फतेह के बाद केएल राहुल ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है। वह 19 स्थान के फायदे के साथ 37वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने बुधवार को टेस्ट रैंकिंग जारी की। बल्लेबाजों की रैंकिंग में केएल राहुल (559 रेटिंग) ने लंबी छलांग लगाई है। वहीं, विराट कोहली (776 रेटिंग) और रोहित शर्मा (773 रेटिंग) क्रमशः पांचवें और छठवें स्थान पर बरकरार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल ने 129 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इसी पारी के चलते उन्हें रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। वह 19 स्थान के फायदे के साथ 37वें पायदान पर पहुंच गए हैं। पिछले हफ्ते राहुल 56वें स्थान पर थे।

विज्ञापन


वहीं, टॉप 10 में विराट और रोहित के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं, जो 736 रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर काबिज हैं। बता दें कि बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (901) हैं। वहीं, रैंकिंग में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह 893 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 891 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 


 

 

गेंदबाजों की सूची में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर हैं जबकि लार्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में चार-चार विकेट चटकाने वाले उनके साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 18 स्थान के फायदे से 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह 800 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट चटकाए थे। बता दें कि पहले व दूसरे स्थान पर पैट कमिंस और आर अश्विन बरकरार हैं। वहीं, ऑलराउंडरों की सूची में रविंद्र जडेजा एक स्थान नीचे तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। भारत के ही रविचंद्रन अश्विन इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें