फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय शर्मा: पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर ने टीम इंडिया के फील्डिंग कोच के लिए किया आवेदन, राहुल द्रविड़ के साथ कर चुके हैं काम

Fri, 29 Oct 2021 05:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अभय शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच पद के लिए नामांकन भरा है। शर्मा इससे पहले इंडिया ए, इंडिया अंडर-19 और महिला क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन
अभय शर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अभय शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच पद के लिए नामांकन भरा है। शर्मा इससे पहले इंडिया ए, इंडिया अंडर-19 और महिला क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन


आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के मौजूदा कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल खत्म हो जाएगा, यही कारण है कि इन जगहों की भरने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मुख्य कोच समेत विभिन्न पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। मौजूदा समय में आर श्रीधर भारतीय टीम के फील्डिंग कोच हैं लेकिन उनके हटने के बाद अभय उनकी जगह ले सकते हैं।  

बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को अभय के आवेदन की जानकारी दी। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने कोचिंग स्टाफ के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख तीन नवंबर रखी है।
विज्ञापन


52 वर्षीय अभय शर्मा इससे पहले राहुल द्रविड़ के साथ काम का चुके हैं और खुद द्रविड़ मुख्य कोच बनने के प्रमुख दावेदार हैं। इनके अलावा इंडिया ए के एक अन्य कोच पारस म्हाम्ब्रे भी गेंदबाजी कोच के लिए आवेदन कर चुके हैं। 

शर्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने 89 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले और इस दौरान दिल्ली, रेलवे और राजस्थान के साथ जुड़े। वह 2016 में भी जिम्बाब्वे दौरे पर गई भारतीय टीम के फील्डिंग कोच थे। उसी साल उन्होंने भारतीय टीम के साथ अमेरिका और वेस्टइंडीज का भी दौरा किया था।   
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज समेत अन्य खिलाड़ियों ने हाल ही में उनके काम की तारीफ की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें