फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तान्या मलिक: पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी के हाथों में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कमान, उरूज की जगह मिली जिम्मेदारी

Tue, 28 Sep 2021 10:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का कार्यभार अब तान्या मलिक के हाथों में दे दिया गया है। उन्हें उरूज मुमताज की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव का दौर लगातार जारी है। रमीज राजा के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद से पीसीबी के कोचिंग स्टाफ में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का कार्यभार अब तान्या मलिक के हाथों में दे दिया गया है। उन्हें उरूज मुमताज की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


पीसीबी ने मंगलवार को एलान करते हुए इस बात की जानकारी दी। तान्या एक अक्तूबर से आधिकारिक तौर पर बतौर अपना काम शुरू करेंगी। हालांकि मुमताज टीम के चयन पर नजर रखेंगी। बात करें मुमताज के कार्यकाल की तो उन्होंने इस दौरान खिलाड़ियों की तनख्वाह में बढ़ोतरी करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके ही कार्यकाल में सईदा अरूब शाह, आएशा नसीम और फातिमा सना जैसी युवा खिलाड़ियों ने अपनी पहचान बनाई। यही कारण है कि मुमताज को टीम के चयन जिम्मेदारी सौंपी गई है।



तान्या की बात करें तो वह पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन रह चुकी हैं। खेलों में उनका एक अच्छा अनुभव है। क्रिकेट पाकिस्तान के अनुसार वह 1986 एशियाई खेलों में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इसके अलावा मलिक 2010 तक पंजाब ओलंपिक समिति की उपाध्यक्ष भी रही हैं। मलिक के पास एक  अच्छा प्रशासनिक अनुभव है, ऐसे में वह पाकिस्तान की महिला क्रिकेट के लिए फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान की महिला टीम ने आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की क्रिकेट खेली थी। लेकिन उस वक्त उसे सीरीज गंवानी पड़ी थी।  अब पाकिस्तान की टीम आगामी आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफ़ायर में दिखेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुरुष क्रिकेट के कोच मिस्बाह उल हक़ और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।     

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें