फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: बीसीसीआई का बड़ा फैसला, लीग के इतिहास में पहली बार एक ही समय पर खेले जाएंगे दो मैच

Tue, 28 Sep 2021 10:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आठ अक्तूबर को पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस (55वां मैच) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना दिल्ली कैपिटल्स (56वां मैच) से होना है।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 में 42 मैच खेले जा चुके हैं। टूर्नामेंट में फिलहाल लीग राउंड चल रहा है। इस राउंड के आखिरी दो मैच आठ अक्तूबर को खेले जाएंगे। हालांकि, इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा फैसला लिया है। दोनों मैच अलग-अलग समय पर होने की बजाय एक ही समय पर खेले जाएंगे।
विज्ञापन


शाम साढ़े सात बजे से होंगे दोनों मैच
पहले के शेड्यूल के मुताबिक, पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से और दूसरा शाम 7:30 बजे से खेला जाना था। हालांकि, बोर्ड ने इसकी टाइमिंग में बदलाव करते हुए दोनों मैचों के लिए एक ही समय निर्धारित किया है। यानी दोनों मैच शाम 7:30 बजे से ही खेले जाएंगे। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है।

बीसीसीआई ने वजह नहीं बताया है
आठ अक्तूबर को पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस (55वां मैच) और दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना दिल्ली कैपिटल्स (56वां मैच) से होना है। अब यह दोनों मैच एक ही समय पर होंगे। बीसीसीआई ने हालांकि, इसके पीछे की वजह के बारे में नहीं बताया है। 
विज्ञापन


10 अक्तूबर से प्लेऑफ राउंड की शुरुआत
इसके बाद 10 अक्तूबर से प्लेऑफ राउंड की शुरुआत होगी। 10 अक्तूबर को क्वालिफायर-1, 11 अक्तूबर को एलिमिनेटर और 13 अक्तूबर को क्वालिफायर-2 खेला जाएगा। 15 अक्तूबर को आईपीएल 2021 का फाइनल मैच खेला जाएगा। 

चेन्नई की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर
टूर्नामेंट अभी महत्वपूर्ण चरण में है क्योंकि किसी भी टीम ने प्ले-ऑफ में अपनी जगह सुरक्षित नहीं की है। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके 16 अंक हैं। वहीं, दिल्ली की टीम इतने ही अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। रन रेट के मामले में दिल्ली चेन्नई से पीछे है। तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है। उसके 12 अंक हैं।

25 अक्तूबर को होगी दो नई टीमों की घोषणा
इसके अलावा बीसीसीआई ने आईपीएल मीडिया राइट्स टेंडर को लेकर भी घोषणा की है। यह 2023 से 2037 के साइकिल के लिए है। टेंडर 25 अक्तूबर को दो नई टीमों की घोषणा के बाद निकाला जाएगा। यानी आईपीएल 2022 के लिए दो नई टीमों का एलान 25 अक्तूबर तक हो जाएगा। यह फैसला मंगलवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद लिया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें