टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के पास स्टार खिलाड़ियों की भरमार है लेकिन टीम उनको खिलाड़ियों को वापस बुलाने में असमर्थ है। गावस्कर का इशारा कप्तान जो रूट की तरफ है। उनका कहना है कि अगर वो रूट यानी इंग्लैंड के कप्तान होते तो उन स्टार खिलाड़ियों को वापस जरूर बुलाते। पूर्व भारतीय कप्तान ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को भारत से मिली 151 रन की हार को लेकर उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यह हार इंग्लैंड के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए। कप्तान जो रूट के को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे टिक न सका।