गावस्कर ने बेन स्टोक्स की तारीफ करते हुए कहा कि मेजबान टीम ने इस खिलाड़ी की कमी खली जो मैच में एक बड़ा अंतर पैदा कर सकता था। दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान ने द टेलीग्राफ इंडिया के लिए अपने नए कॉलम में लिखा, 'अगर मैं जो रूट होता तो मैं बेन स्टोक्स से वापस आने और खेलने के लिए कहता। स्टोक्स ऐसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से मैच को पलटने का माद्दा रखते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'अफसोस की बात है कि कोई व्यक्ति जो क्रिकेट खेलने के लिए पैदा हुआ था, वह ऐसा करने में असमर्थ है और यह न केवल इंग्लैंड का दुर्भाग्य है, बल्कि क्रिकेट की दुनिया का भी है, क्योंकि स्टोक्स जैसे खिलाड़ी पीढ़ियों में एक क्रिकेटर होते हैं।'
इस समय मेजबान इंग्लैंड मुश्किल दौर से गुजर रहा है। तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। कंधे की चोट के कारण तेज गेंदबाज मार्क वुड लीड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए है। मौजूदा समय में इंग्लैंड के कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर चल रह रहे हैं, जिसकी कमी मेजबान टीम को खल रही है। इनमें स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स का नाम शामिल हैं। वहीं, टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूरी बना लिया है। इस ऑलराउंडर ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की वन-डे में 3-0 से जीत के बाद अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था।