फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: तीसरे टेस्ट के बाद अस्पताल पहुंचे जडेजा, कहा- रहने के लिए अच्छी जगह नहीं

Sun, 29 Aug 2021 05:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को शनिवार को लीड्स के एक अस्पताल जाना पड़ा। जडेजा को एहितयातन स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया जिससे उनके घुटने की चोट की गंभीरता का पता चल सके
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को शनिवार को लीड्स के एक अस्पताल जाना पड़ा। जडेजा को एहितयातन स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया जिससे उनके घुटने की चोट की गंभीरता का पता चल सके। जडेजा जो अभी तक तीनों टेस्ट मैचों का हिस्सा रहे हैं, उन्हें तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। हालांकि वो चौथे दिन भारत की तरफ से बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे थे और 25 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। 

विज्ञापन


जडेजा ने मैच के बाद अस्पताल से अपनी तस्वीर भी साझा की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि यह रहने के लिए अच्छी जगह नहीं है। 

विज्ञापन


भारतीय टीम प्रबंधन जडेजा की चोट को लेकर अधिक चिंतित नहीं है क्योंकि उसे लगता है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। बात करें टेस्ट सीरीज की तो भारतीय टीम चौथे टेस्ट के लिए लंदन के लिए 30 अगस्त को रवाना होगी और अगर जडेजा ठीक रहे तो वह भी टीम के साथ रहेंगे।  
विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट दो सितंबर से ओवल में शुरू होगा। यहां ऐसी उम्मीद है कि टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को जडेजा की जगह मौका मिल सकता है। 

बता दें कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें