महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार
- फोटो : एएनआई (फाइल)
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने रविवार को कोरोना वायरस के संकट भरे समय में 'जन आशीर्वाद यात्राओं' के आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये रैलियां राज्य में कोरोना संकट को फिर से पैर पसारने का मौका देने का काम कर रही हैं और इसका अंजाम आने वाले दिनों में दिखेगा।
पवार ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार हमसे उचित मानक लागू करने के लिए (कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए) कह रही है और दूसरी ओर यह अपने चार नए मंत्रियों से (महाराष्ट्र से) रैलियां यात्राएं निकालने के लिए कह रही है। पवार ने कहा कि इन रैलियों में जमा हो रही भीड़ से स्पष्ट रूप से कोविड के प्रसार पर पड़ेगा।
उप मुख्यमंत्री पवार ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में हम इन रैलियों का असर उन स्थानों पर देखेंगे जहां-जहां इनका आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उन स्थानों पर ऐसा (कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि) होता है जहां पर इन रैलियों का आयोजन हुआ है, तो इसके लिए फिर जिम्मेदार कौन होगा?