फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket: सचिन की बेटी सारा ने मुंबई पुलिस से मांगी मदद, हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

Wed, 20 Mar 2024 07:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सारा के अलावा अन्य कई सेलेब्रिटी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए जयेश देसाई नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
Sara tendulkar - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने तेंदुलकर ने मुंबई पुलिस से मदद मांगी है। सारा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कथित तौर पर डॉग (कुत्ते) के हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें जयेश देसाई नाम के व्यक्त की फोटो शेयर की जा रही है। इस पोस्ट में बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने एक कम्यूनिटी डॉग की हत्या की है। 
विज्ञापन


सारा के अलावा अन्य कई सेलेब्रिटी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए जयेश देसाई नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग की है। इनका कहना है कि यह व्यक्ति बेल पर हैं क्योंकि भारत में जानवरों को लेकर कानून काफी कमजोर है। 

डॉग की हत्या से दुखी हुईं सारा
सारा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, यह आरोपी जय देसाई है। इसने रेनवल एलेजेंटा में हमारे कम्यूनिटी डॉग की हत्या की है। पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन अभी यह इंसान बेल पर है क्योंकि हमारे यहां जानवरों को लेकर कानून कमजोर है। इस व्यक्ति ने जो जुर्म किया है उसमें बेल नहीं मिलती है। हमारे कम्यूनिटी डॉग की कीमत मात्र 50 रुपये है। इस व्यक्ति पर लानत है जिसने जय नाम के एक मासूम डॉग की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें