फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs CSK: गुजरात टाइटंस की जीत का रंग पड़ा फीका, बीसीसीआई ने कप्तान समेत टीम पर ठोका जुर्माना, जानिए वजह

Sat, 11 May 2024 01:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 35 रनों से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। हालांकि, उनकी जीत की खुशी फीकी पड़ गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुभमन गिल और उनकी टीम पर तगड़ा जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 35 रनों से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। हालांकि, उनकी जीत की खुशी फीकी पड़ गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुभमन गिल और उनकी टीम पर तगड़ा जुर्माना ठोका है। बोर्ड ने कप्तान पर धीमी ओवर गति के कारण 24 लाख का जुर्माना लगाया है। उनके अलावा टीम के सभी खिलाड़ियों को छह-छह लाख रुपए देने होंगे। 
विज्ञापन

शुभमन गिल - फोटो : IPL
गिल पर मंडरा रहा बैन का खतरा
इस सीजन में शुभमन गिल से यह गलती दूसरी बार हुई है, जिसकी वजह से उन पर एक मैच के बैन का खतरा मंडराने लगा है। अगर अगले मुकाबले में गुजरात से यह गलती दोबारा होती है तो गिल पर 30 लाख रुपए जुर्माना और एक मैच में बैन किया जा सकता है। गुजरात की टीम फिलहाल 10 अंकों के साथ आठवें पायदान पर है। टीम के अभी दो मैच बाकी हैं।
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL
मैच का हाल
शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने न सिर्फ शतक जड़े बल्कि 210 रन जोड़ते हुए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी की बराबरी कर गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपरकिंग्स पर 35 रन से जीत दिला दी। दोनों के बीच निभाई गई ओपनिंग साझेदारी का नतीजा था कि गुजरात ने तीन विकेट पर 231 रन बनाकर आईपीएल में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में मोहित शर्मा (3/31) की शानदार गेंदबाजी के आगे चेन्नई 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बना पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें