फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: आईपीएल के बाद अब विश्व कप में भी दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश देने की तैयारी, फाइनल में हो सकते हैं 25 हजार दर्शक

Mon, 27 Sep 2021 06:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच 24 अक्तूबर को खेला जाएगा। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दो क्वालिफायर टीमें होंगी। 
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप यूएई और ओमान में खेला जाएगा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप में अब एक महीने से भी कम वक्त बचा है। इसकी शुरुआत 17 अक्तूबर से हो रही है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) टूर्नामेंट के लिए दर्शकों को प्रवेश देने की तैयारी कर रहा है। दोनों बोर्ड ने इसके लिए संयुक्त अरब अमीरात (युएई) से अनुमति मांगी है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 14 नवंबर को होने वाले विश्व कप फाइनल में 25 हजार दर्शकों को प्रवेश करने की इजाजत मिल सकती है।
विज्ञापन


प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए दर्शकों को इजाजत मिले
टी-20 विश्व कप 17 अक्तूबर से ओमान और यूएई में हो रहा है, लेकिन इसकी मेजबानी के अधिकार बीसीसीआई के पास है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा कि बीसीसीआई चाहता है कि फाइनल में कम से कम 25,000 दर्शक मैच देखने के लिए आएं। सूत्र ने कहा कि दोनों बोर्ड फाइनल में फैंस को देखना चाहते हैं। यदि सभी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए अनुमति मिलती है तो इससे टूर्नामेंट को फायदा होगा। अब देखते हैं आगे क्या होता है। मैच के दौरान भी दर्शकों को प्रवेश देने पर बातचीत चल रही है।

आईपीएल में फैंस को स्टेडियम आने की इजाजत मिली
आईपीएल 2021 के दूसरे फेज से दर्शक स्टेडियम में आने लगे हैं। हालांकि, इसके लिए सिमित संख्या में ही लोगों को आने की अनुमति मिली है। यूएई में खेले जा रहे लीग के लिए केवल उन्हीं फैंस को टिकट दी जा रही है, जिन्होंने कोरोना के दोनों डोज लगवा लिए हैं। स्टेडियम में आने के लिए उनके पास वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
विज्ञापन


24 अक्तूबर को विश्व कप में पहला मैच खेलेगा भारत
भारत टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच 24 अक्तूबर को खेला जाएगा। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दो क्वालिफायर टीमें होंगी। वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबुधाबी और दूसरा सेमीफाइनल 11 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। फाइनल मैच 14 नवंबर को दुबई में होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें