तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के चेन्नई स्थित आवास के पास सोमवार को एक शख्स ने खुद को आग लगा ली। जानकारी के अनुसार यह शख्स तूतीकोरिन जिले का रहने वाला है और ग्रामीण निकाय चुनाव में उसका नामांकन रद्द कर दिया गया था। इससे वह खासा नाराज था और इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।