फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs SA: जो भारत नहीं कर पाया वो बांग्लादेश ने कर दिखाया, दक्षिण अफ्रीका जाकर पहली बार वनडे सीरीज जीती

Wed, 23 Mar 2022 10:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन

सार

बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर पहली वनडे सीरीज जीत ली है। तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे नौ विकेट से अपने नाम करने के साथ ही बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया है। 
 
विज्ञापन
बांग्लादेश बना दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वह कर दिखाया है, जो विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों से भरी भारतीय टीम नहीं कर पाई। बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका जाकर वनडे सीरीज जीती है। हाल ही में भारत ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था, लेकिन वनडे सीरीज में उसे 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश ने वनडे सीरीज का पहला मैच 38 रन से अपने नाम किया था। दूसरे मैच में उसे सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद तीसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए नौ विकेट से जीत हासिल की और अफ्रीकी धरती में पहली वनडे सीरीज जीत ली।  
विज्ञापन


51 साल के वनडे इतिहास में बांग्लादेश ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका जाकर उनके खिलाफ वनडे सीरीज जीती है। इस सीरीज को मिलाकर दोनों टीमों के बीच अफ्रीकी जमीन पर चार द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली गई हैं, जिसमें से दक्षिण अफ्रीका ने तीन और बांग्लादेश ने एक सीरीज जीती है। वहीं, ओवरऑल दोनों टीमों के बीच छह द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली गई। इसमें से बांग्लादेश ने दो और दक्षिण अफ्रीका ने चार सीरीज जीती है।

वहीं, दोनों टीमों के बीच अफ्रीकी जमीन पर कुल 12 वनडे खेले गए हैं। इसमें से बांग्लादेश ने सिर्फ दो और दक्षिण अफ्रीका ने 10 मैच जीते हैं। ये दोनों मैच बांग्लादेश ने इसी सीरीज में जीते हैं। वहीं, ओवरऑल दोनों टीमों के बीच 24 मैच खेले गए हैं। इसमें बांग्लादेश ने छह मैच जीते हैं और दक्षिण अफ्रीका को 18 मैचों में जीत हासिल हुई।
विज्ञापन


तस्किन अहमद के सामने अफ्रीकी बल्लेबाजों ने टेके घुटने 
बांग्लादेश के तस्किन अहमद ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और पांच विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 35 रन देकर पांच अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और दक्षिण अफ्रीका को 154 रन के स्कोर पर समेटने में अहम योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका में 10 साल बाद किसी विदेशी तेज गेंदबाज ने वनडे में पांच विकेट लिए हैं। इससे पहले 2012 में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने 54 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी थी। क्विंटन डिकॉक और मलान ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। इसके बाद अफ्रीका की टीम ने 37 रन बनाने में पांच विकेट खो दिए। मलान ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। उनके अलावा महाराज ने 28 और प्रिटोरियस ने 20 रन बनाए। तस्किन के अलावा शाकिब ने दो विकेट लिए। 

तमीम इकबाल की कप्तानी पारी
155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांग्लादेश की शुरुआत शानदार थी। कप्तान तमीम और लिटन दास ने पहले विकेट के लिए 127 रन जोड़े। इसके बाद शाकिब अल हसन ने 18 रन बनाए। तमीम ने 87 रन की कप्तानी पारी खेली और लिटन दास 48 रन बनाकर आउट हुए। अफ्रीका के लिए एकमात्र विकेट केशव महाराज को मिला। मैच में पांच विकेट और सीरीज में आठ विकेट लेने वाले तस्किन अहमद प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें