फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 WC: छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, बॉश की अर्धशतकीय पारी

Thu, 17 Oct 2024 10:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने बॉश की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 17.2 ओवर में दो विकेट पर 135 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनेके बॉश और कप्तान लॉरा वोलवार्ट की शानदार पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने बॉश की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 17.2 ओवर में दो विकेट पर 135 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा।
विज्ञापन

खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया का सफर सेमीफाइनल में समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप चरण में अजेय रही थी और अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। कागजों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी भारी माना जा रहा था क्योंकि इससे पहले सात टी20 विश्व कप में से ऑस्ट्रेलिया ने छह बार खिताब जीता था और एक बार फाइनल में उसे हार मिली थी। इस तरह दक्षिण अफ्रीका के लिए यह जीत काफी बड़ी है। दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले इस प्रारूप में विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को कभी नहीं हराया था। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का टी20 विश्व कप में लगातार 15 जीत का सिलसिला समाप्त हो गया और उसका आठवीं बार फाइनल में प्रवेश करने का सपना टूट गया। ऑस्ट्रेलिया ने 2009 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में सभी नौ सत्र में सेमीफाइनल खेले हैं।

वोलवॉर्ट-बॉश की शानदार साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए एनाबेल सदरलैंड ने तंजिम बिट्ज को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को शुरुआती झटका दिया था। ब्रिट्ज 15 रन बनाकर आउट हुई थीं। इसके बाद बॉश और वोलवॉर्ट ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। यह टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए दक्षिण अफ्रीका की ओर से की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। सदरलैंड ने हालांकि, वोलवॉर्ट को अर्धशतक नहीं बनाने दिया और तहलिया मैकग्रा के हाथों कैच कराकर आउट किया। वोलवॉर्ट 37 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, बॉश ने अपनी पारी जारी रखी और टीम को जीत दिलाई। बॉश 48 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद 74 रन और चोले टिरोन एक रन बनाकर नाबाद लौटीं। बॉश का यह स्कोर इस विश्व कप में अबतक किसी खिलाड़ी का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पारी
इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और अयाबोंगा खाका की अगुआई में गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। नियमित कप्तान एलिसा हीली की अनुपस्थिति में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी 44 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। एलिस पैरी ने 31 और कप्तान तहलिया मैकग्रा ने 27 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका ने अंत में अंतिम चार ओवर में 40 रन लुटाए। दक्षिण अफ्रीका ने कसी गेंदबाजी की जिसमें अयाबोंगा खाका ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि मारिजाने कैप और नोनकुलुलेको म्लाबा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें