फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: 'भारत पर दबाव बनाए रखना होगा', शानदार प्रदर्शन करने वाले मैट हेनरी ने टीम को सावधान रहने की दी सलाह

Thu, 17 Oct 2024 10:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू

सार

हेनरी और तेज गेंदबाज विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी की। ओरुर्के ने चार विकेट झटके जिससे भारत 50 रन का स्कोर भी खड़ा नहीं कर सका। भारत का यह घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच में सबसे कम स्कोर है।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए तेज गेंदबाज मैट हेनरी अपनी गेंदबाजी से खुश हैं, लेकिन उन्होंने साथ ही न्यूजीलैंड टीम को सावधान रहने की सलाह दी है। हेनरी ने पहली पारी में पांच विकेट झटके जिससे भारतीय टीम 46 रन पर ऑलआउट हो गई। हेनरी का कहना है कि कीवी टीम को आगे भी भारतीय टीम पर दबाव बनाए रखना है। 
विज्ञापन

हेनरी और तेज गेंदबाज विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी की। ओरुर्के ने चार विकेट झटके जिससे भारत 50 रन का स्कोर भी खड़ा नहीं कर सका। भारत का यह घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने कहा, भारत में पांच विकेट लेना एक बहुत ही खास उपलब्धि है। इसे हासिल करना काफी मुश्किल है लेकिन मुझे लगता है कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने अपनी टीम को टेस्ट मैच में अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है। लेकिन हम आत्ममुग्ध नहीं हो सकते और हमें उन पर दबाव बनाना जारी रखना होगा। हमने गेंद के साथ लगातार आक्रामक रहने और धैर्य रखने के बारे में बात की। मुझे लगता है कि शायद यही कुछ ऐसा था जिसे हम करना चाहते थे और शुक्र है कि यह सफल रहा।

हेनरी कैंटरबरी के अपने साथी ओरुर्के के लिए पूरी तरह से उत्साहित हैं क्योंकि उन्होंने भारत को अपनी गेंदबाजी से दबाव में रखा। हेनरी ने कहा, ओरुर्के की लंबाई काफी अहम है, उन्हें बहुत उछाल मिलता है। वह क्रीज पर भी उस ऊंचाई का उपयोग करते हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं उसे फुल लेंथ की गेंद पर भी बहुत अधिक उछाल मिलता है जिससे उसे खेलना बेहद असुविधाजनक हो जाता है, खासकर जब गेंद दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए अंदर आती है। वह अपनी गति भी बनाए रखता है।’
विज्ञापन

हेनरी ने स्वीकार किया कि अगर न्यूजीलैंड सुबह टॉस जीतता तो वह भी पहले बल्लेबाजी करता। हेनरी ने कहा, जब आप भारत जैसी टीम के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेल रहे होते हैं तो आपको उन करीबी मौकों का फायदा उठाना होता है। वे बहुत बार नहीं आते। मुझे लगता है कि आज पूरे दिन शानदार क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन किया गया और इससे बहुत फर्क पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें