फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से झल्लाकर माइकल वॉन को तलाश रहे ऑस्ट्रेलियाई, इंटरनेट पर वायरल हो रहे मीम्स

Tue, 19 Jan 2021 03:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
माइकल वॉन - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत की हार की भविष्यवाणी करने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भविष्यवाणी की थी कि टीम इंडिया 0-4 से टेस्ट सीरीज में हारेगी। मगर ऐसा हो न सका। टीम इंडिया ने मंगलवार को ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इसके बाद वॉन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के मीम्स बन रहे हैं। बता दें कि वॉन ने यह भविष्यवाणी पिछले साल 19 दिंसबर को की थी।

विज्ञापन

वॉन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत की हार की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि भारत के लिए क्लीन स्वीप से बचना बेहद मुश्किल होगा। इस पूर्व कंगारू कप्तान ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को 2-1 के अंतर से जीतेगा। मगर भारतीय टीम के प्रदर्शन ने इन दोनों दिग्गजों की भविष्यवाणी को गलत साबित कर दिया है और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर 2-1 से अपना कब्जा किया।

वहीं, ब्रिस्बेन टेस्ट के तीसरे दिन 17 जनवरी को वॉन ने ट्वीट कर भारतीय टीम की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, 'इस पूरे टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम ने जो प्रदर्शन किया है वो वाकई लाजवाब है। इस सीरीज के दौरान भारतीय टीम कई चोटिल खिलाड़ियों से जूझती रही लेकिन टीम इंडिया के पास काफी मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है।'
विज्ञापन



 
 
 

Trending Videos
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें