फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: टेस्ट क्रिकेट के 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर मैच की मेजबानी करेगा मेलबर्न, जानें कब होगा मैच

Sun, 18 Aug 2024 02:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

पहली बार टेस्ट मैच मार्च 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों के बीच खेला गया था। 1977 में जब टेस्ट के 100 साल हुए थे तब ऑस्ट्रेलिया ने वो मुकाबला 45 रनों से जीता था। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ट क्रिकेट के 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगा। दोनों टीमों के बीच इस ऐतिहासिक मैच की मेजबानी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) करेगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला 2027 में खेला जाएगा। मालूम हो कि पहली बार टेस्ट मैच मार्च 1877 में इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था। 1977 में जब टेस्ट के 100 साल हुए थे तब ऑस्ट्रेलिया ने वो मुकाबला 45 रनों से जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने 2024-25 से 2030-31 तक के अगले सात सत्र के लिए पुरुष टीम के टेस्ट, वनडे, टी20 अंतरराष्ट्रीय और अन्य मैचों के लिए मेजबान स्थलों को भी अंतिम रूप दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें