फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's U19 T20 WC: वेस्टइंडीज के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा भारत, जानें कब और कहां खेला जाएगा टूर्नामेंट

Sun, 18 Aug 2024 12:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत ग्रुप-ए में मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ शामिल है। भारत ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। 
विज्ञापन
आईसीसी - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत चैंपियन भारतीय टीम आईसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल मलेशिया में 18 जनवरी से दो फरवरी तक होगा। भारत ग्रुप-ए में मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ शामिल है। भारत ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था।  
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में 16 टीमों के बीच 41 मुक़ाबले खेले जाएंगे। ग्रुप-बी में इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका की टीम है। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड सामोआ और अफ्रीका से क्वालिफायर टीम ग्रुप सी में, जबकि ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड और एशिया क्वालिफायर से एक टीम में ग्रुप-डी में शामिल होगी। समोआ के लिए ये किसी भी आयु वर्ग में यह पहला विश्व कप होगा। ग्रुप चरण में प्रत्येक टीम तीन मैच खेलेगी और सभी चार ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें सुपर छह चरण के लिए क्वालिफाई करेंगी।

सेमीफाइनल और फाइनल ब्यूमास ओवल में खेले जाएंगे। अगर भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करता है तो वह सेमीफाइनल-2 खेलेगा जो 31 जनवरी को होगा। सेमीफाइनल में फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। सेमीफाइनल के लिए एक फरवरी रिजर्व डे होगा, जबकि तीन फरवरी को खिताबी मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है।

आईसीसी के सीईओ जियोफ एलार्डिस ने कहा, यह आईसीसी के लिए एक विशेष कार्यक्रम है और महिला क्रिकेट के प्रोफाइल को बढ़ाने और दुनिया भर में खेल को आगे बढ़ाने की हमारी वैश्विक विकास रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमारे वैश्विक दर्शकों को भविष्य के सितारों से परिचित कराने का भी एक अनूठा अवसर है। हम 2023 में दक्षिण अफ्रीका में टूर्नामेंट में रखी गई नींव की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। हम सभी टीमों को उनकी तैयारी के लिए और मलेशियाई क्रिकेट संघ को टूर्नामेंट के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन

पहले थाईलैंड में भी होना था टूर्नामेंट 
इस टूर्नामेंट की सह-मेजबानी थाईलैंड को भी करनी थी, लेकिन अब जब थाईलैंड मेजबानी से पीछे हट गया है तो मलेशिया अब एकमात्र मेजबान है। इससे पहले 2008 में मलेशिया ने अंडर-19 पुरुष विश्व कप की भी मेजबानी की थी जिसमें विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, इमाद वसीम, रीजा हेंड्रिक्स, ट्रेंट बोल्ट, रवींद्र जाडेजा जैसे  सितारों ने शिरकत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें