फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: अफगानिस्तान के बाद नेपाल की मदद के लिए आगे आया बीसीसीआई, 31 मार्च से भारत में होगी टी20 त्रिकोणीय सीरीज

Mon, 19 Feb 2024 09:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नेपाल की राष्ट्रीय टीम टी20 विश्व कप से पहले बड़ौदा और गुजरात के खिलाफ टी20 त्रिकोणीय सीरीज खेलती नजर आएगी। इस सीरीज की शुरुआत 31 मार्च से होगी और फाइनल सात मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन
जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दशक से लगातार अफगानिस्तान क्रिकेट की मदद करने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएएन) की सहायता का मन बना लिया है। भारत में अगले महीने के अंत में टी20 त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन होगा। इसमें नेपाल का सामना बड़ौदा और गुजरात से होगा।
विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में सीएएन के अध्यक्ष चतुर बहादुर ने दिल्ली में बीसीसीआई सचिव जय शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने बीसीसीआई से नेपाल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बुनियादी ढांचा और ट्रेनिंग संबंधित सहायता देने की मांग की थी। सोमवार को बीसीसीआई ने इ पर सहमति जताते हुए टी20 त्रिकोणीय सीरीज की घोषणा कर दी।
 
31 मार्च से शुरु होगा टूर्नामेंट
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 31 मार्च से होगी, जिसमें सात मुकाबले खेले जाएंगे। सात अप्रैल को फाइनल से पहले सभी टीमें अन्य टीमों के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेंगी। नेपाल की टीम का सामना बड़ौदा और गुजरात से वापी में होगा। इससे टीम को अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहे टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिए मदद मिलेगी।
विज्ञापन

 
सीएएन ने तीन क्षेत्रों में की थी मदद की मांग
नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएएन) ने मांग की थी कि टी20 विश्व कप से पहले नेपाल की राष्ट्रीय टीम को बिना किसी व्यवधान के प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका दिया जाए। दरअसल, काठमांडू का मौसम खेल के पक्ष में नहीं है। दूसरी तरफ नेपाल में खिलाड़ियों को उचित मेडिकल सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं जबकि भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में उच्चतम व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। वहीं, बोर्ड की तीसरी मांग थी कि नेपाल की अंडर-19 और ए टीमों को अलग-अलग राज्यों की टीमों के साथ खेलने का मौका मिले। इससे उनके खिलाड़ियों के विकास में मदद होगी साथ ही कौशल में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें