कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय के सामने धरना दिया। चार घंटे तक धरना देने के बाद इन लोगाें ने अपना ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह की अगुवाई में धरना दे रहे कार्यकर्ताआें की मांग थी कि जिन गांवों में परिवार रजिस्टर नहीं है, वहां बनवाया जाए, क्षेत्र पंचायत के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराया जाए, इंदिरा आवास की बकाया दूसरी किस्त लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाए, खड्डा विधानसभा क्षेत्र के जिन किसानों को सूखा राहत का चेक नहीं मिला है, उन्हें तत्काल दिया जाए, सफाईकर्मियों से गांव में नियमित कार्य कराया जाए, कप्तानगंज चीनी मिल पर बकाया डीफर मूल्य किसानों को दिलाया जाए। धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम अरुण राय ने ज्ञापन लिया और समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।
धरना को राजकुमार सिंह, अजय जायसवाल, सुशीला गिरी, सीताराम प्रधान, आफ ताब आलम, अशोक पाल, रामनरेश कु शवाहा सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान प्रकाश चौहान, स्वामीनाथ कुशवाहा, भगवंत कुशवाहा आदि मौजूद थे।