फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तीन घंटे गुल रहेगी पूरे मंडल की बिजली

Wed, 10 Aug 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज तीन घंटे सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मंडल के सभी चार जिलों की बिजली गुल रहेगी। बताया जाता है कि जेलरोड पर स्थित 220 केवी कंट्रोलरूम से निकले 132 केवी फीडर के बसबार को ठीक करने के लिए पारेषण खंड विभाग ने तीन घंटे का शटडाउन ले रखा है। जिसके चलते सभी चार जिलों की बिजली गुरुवार को तीन घंटे नहीं रहेगी।
विज्ञापन


    पारेषण खंड विभाग के अधिशासी अभियंता सीपी पांडेय के मुताबिक जेलरोड स्थित 220 केवी कंट्रोलरूम की 132 केवी लाइन के बसबार में लगने वाला आईसोलेटर खराब हो जाने से यह शटडाउन उन्हें लेना पड़ा है। जिससे मंडल भर की बिजली तीन घंटे के लिए काटी जाएगी।

तीन घंटे बाद जैसे ही आईसोलेटर ठीक हो जाता है, उसे फिर से लगाकर लाइन चालू कर दी जाएगी। वहीं जिले में गुरुवार को तीन घंटे के लिए काटी जाने वाली बिजली के मद्देनजर अधिशासी अभियंता राधेश्याम भाष्कर ने लोगों से बिजली न रहने के दौरान उसकी वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने को कहा है जिससे कि लोगं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। 
विज्ञापन


बता दें कि पारेषण खंड विभाग से होने वाली इस कटौती में गोंडा जिले सहित बाकी तीन जिलों बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती की सभी 132, 33 व 11 केवी की लाइनें शामिल हैं। जबकि रेलवे की भी बिजली इस दरम्यान बंद रखी जाएगी। जिसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने एनईआर रेलवे के लखनऊ हेडक्वार्टर से इसकी परमीशन ले ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें