फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ दीपोत्सव 2021: विपुल और समृद्ध है लक्ष्मी के नाम का संसार

सार

ऋग्वेद के खिल सूक्त श्री सूक्त में मां लक्ष्मी के नामों और गुणों का बखान किया गया है। श्रीसूक्त में मां लक्ष्मी के श्री, हिरण्मयी, और पद्मवर्णा जैसे नाम हैं। यही नहीं बाद में लिखे गए पुराणों, स्कन्द पुराण और पद्म पुराण में लक्ष्मी के सहस्र नामों का वर्णन है। 
विज्ञापन
बेटियों को भारतीय संस्कृति में लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है, इसलिए स्वाभाविक ही है कि उनके लिए बहुत से माता-पिता लक्ष्मी के नाम ढूंढते हैं।  - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली का पर्व हमारे घर-पड़ोस ही नहीं, मन में भी उजाला करने का पर्व है। दीपोत्सव लक्ष्मी की आराधना, उपासना और पूजन का पंचदिवसीय पर्व है। इस महापर्व का प्रारंभ धन्वंतरि की पूजा और उपासना के साथ होता है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी और गणेश की आराधना का भी अपना महत्व है। इधर, वैदिक काल से ही भारत में मां लक्ष्मी की उपासना की गई। 

विज्ञापन


 

ऋग्वेद के खिल सूक्त श्री सूक्त में मां लक्ष्मी के नामों और गुणों का बखान किया गया है। श्रीसूक्त में मां लक्ष्मी के श्री, हिरण्मयी, और पद्मवर्णा जैसे नाम हैं। यही नहीं बाद में लिखे गए पुराणों, स्कन्द पुराण और पद्म पुराण में लक्ष्मी के सहस्र नामों का वर्णन है। 


दरअसल, भारतीय परंपरा में लक्ष्मी का अर्थ व्यापक संदर्भों में लिया जाता है। वैभव, समृद्धि और आरोग्य के साथ स्थिरता भी लक्ष्मी का ही पयार्य है। ऐश्वर्य और विपुलता के संदर्भों को भी लक्ष्मी के पयार्य से अलग नहीं कर सकते। लक्ष्मी के और व्यापक अर्थों और संदर्भों को समझा जाए तो बेटियों को भारतीय संस्कृति में लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है, इसलिए स्वाभाविक ही है कि उनके लिए बहुत से माता-पिता लक्ष्मी के नाम ढूंढते हैं। 

विज्ञापन

प्रस्तुत हैं मां लक्ष्मी के कुछ नाम जो अधिक प्रचलन में नहीं हैं, सुंदर हैं, और सार्थक हैं।


1. क्षीरजा - जो क्षीर से उत्पन्न हुईं
2. याजुषी - यजुर्वेद से संबंधित
3. पद्मान्का - जिनका चिह्न पद्म या कमल है
4. आर्या - जो सम्मानीय हैं
5. वीक्षा - जो ज्ञान स्वरूप हैं
6. मनस्विनी - जो बहुत बुद्धिमान हैं
7. ईशानी - जो ईश्वर की अर्धांगिनी हैं
8. प्रवरा - जो सर्वश्रेष्ठ हैं
9. हृद्या - जो सबको प्रिय हैं
10. आप्या - जो पाने योग्य हैं
11. वैदिकी - जो वेद स्वरूप हैं

संदर्भ:

  • ऋग्वेद
  • लक्ष्मी सहस्रनाम स्कन्द पुराण
  • लक्ष्मी सहस्रनाम पद्म पुराण
  • वाचस्पत्यम
  • कल्पद्रुम
  • आप्टे


नोट: लेखक अनुराग शर्मा की शब्दों के उद्गम और भारतीय संस्कृति में गहरी रुचि है। उनसे फ़ेसबुक पर facebook.com/HinduNamesOnline, YouTube पर उनके चैनल HinduNames और ट्विटर पर @Hindihainham हैंडल पर सम्पर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें