फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर कॉपर तार ले गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में फर्जी ऑनलाइन भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर सामान ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-6 निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी कुंदन सिनेमा के पीछे दलाल इलेक्ट्रिकल्स नाम से दुकान है। 7 अप्रैल को सौरभ नाम का युवक उनकी दुकान पर आया और 4 एमएम व 3-6 एमएम कॉपर तार के बंडल खरीद लिए, जिनकी कुल कीमत 36,169 रुपये थी।

दुकानदार के अनुसार युवक ने मोबाइल पर भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाया, जिस पर भरोसा कर उन्होंने सामान दे दिया। बाद में जांच करने पर पता चला कि पैसे खाते में नहीं आए और स्क्रीनशॉट फर्जी था।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि आरोपी को बाद में शहर थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में पकड़ा था। इसके बाद उन्होंने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें