फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारी रसोई में 10 रुपए में भरपेट भोजन कर रहे श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज कौशिक
विज्ञापन


बादली। महंगाई के दौर में खाने की सस्ती और पौष्टिक थाली मिलना किसी वरदान से कम नहीं है। दादरी तोए स्थित आद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों को 10 रुपए में भोजन की थाली दी जाती है। हरियाणा भवन और अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से म्हारी रसोई चलाई जा रही है जिसमें श्रमिकों को भरपेट खाना मिलता है।
हरियाणा सरकार की अंत्योदय आहार योजना के तहत बनाई गई म्हारी रसोई के लिए रिलायंस मॉडल इकोनोतिक टाउनशिप की ओर से करीब एक एकड़ जमीन और शैड तैयार करवाया गया है। रसोई में प्रतिदिन 300 से ज्यादा श्रमिक खाना लेते हैं। 10 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की पहल से श्रमिकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

यह सेवा एमईटी के श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू की गई है। रिलायंस फाउंडेशन की ओर से कर्नल रोमेल राज्याण ने बताया कि महिला संगठनों के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। रसोई की देखरेख और खाना बनाने का कार्य दो अलग-अलग महिला संगठन कर रहे हैं जिन्हें सरकारी योजना के तहत सब्सिडी दी जाती है।
समय पर सस्ता और पौष्टिक खाना मिलना श्रमिकों के लिए राहत की बात है। यह सेवा शुरू करने के लिए जगह उपलब्ध कराई गई। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचे।
विज्ञापन



11 बजे शुरू होता है खाना

भोजन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होता है। श्रमिकों की मानें तो भरपेट भोजन में रोटी, सब्जी, चावल और दाल होती है जबकि विशेष दिन पर मीठा भी दिया जाता है। रसोई में खाना ले रहे सीताराम, रमैया, रेखा, सोमदेव ने बताया कि आज के समय में 10 रुपए में एक खाली पत्तल भी नहीं मिलती लेकिन यहां लोगों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें