फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं बनेंगी नीति निर्माता : प्रियदर्शिनी

विज्ञापन
13jjrp04- झज्जर। झज्जर कमलम कार्यालय में पहुंची भाजपा प्रवक्ता प्रियदर्शिनी पार्टी नेत्री से बा
विज्ञापन
झज्जर। शहर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता प्रियदर्शिनी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 महिलाओं को नीति निर्माता बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त करेगा और देश के लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह अधिनियम सामाजिक परिवर्तन का आधार है। महिला सशक्तीकरण अब केवल समानता या प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं है बल्कि नेतृत्व की भूमिका में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना समय की मांग है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का दृष्टिकोण महिला विकास से आगे बढ़कर महिला नेतृत्व वाले विकास का है। लखपति दीदी और नमो ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं महिलाओं को तकनीक और उद्यमिता से जोड़ रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से उन्हें और अधिक अवसर प्राप्त होंगे, जिससे देश के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला विकास से आगे बढ़कर महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे विकसित भारत-2047 का लक्ष्य साकार होगा। इस दौरान सुनीता चौहान, सोमवती जाखड़ एवं सरोज राठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर कमलेश अत्री, सरोज राठी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें