फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ड्यूटी ज्वाइन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद बहादुरगढ़ द्वारा हड़ताल पर चल रहे 20 पालिका रोल सफाई कर्मचारियों को काम पर लौटने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। ये वहीं कर्मचारी हैं, जिन पर एफआईआर दर्ज हुई है। हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग और जिला नगर आयुक्त झज्जर कार्यालय से प्राप्त आदेशों के बाद यह कदम उठाया गया है। इन सभी 20 कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज है जिसके बावजूद इन्हें 7 सितंबर तक ड्यूटी ज्वाइन करने का अंतिम अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने बताया कि उनके द्वारा 4 सितंबर को इन कर्मचारियों को औपचारिक नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि, सभी कर्मचारियों ने इसे लेने से साफ मना कर दिया, जिसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी नोटिस उनके व्हाट्सएप पर भेज दिए हैं और मौखिक तौर पर भी उन्हें सूचित कर दिया है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि ये कर्मचारी तय तारीख (7 सितंबर) तक काम पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो इसे सरकार और विभाग के नियमों की सीधे तौर पर अवहेलना माना जाएगा। ऐसी स्थिति में इन सभी के खिलाफ नियमानुसार आगामी सख्त विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिन कर्मचारियों को नोटिस दिए गए हैं उनमें मुख्य रूप से राजेश, सुनील, संदीप, राजपाल, अमित, सरोज, कुलदीप, सुभाष, दलबीर, धर्मबीर, सत्यवान, वजीर, मीना, सुषमा, प्रमिला, राकेश, लीलाराम, अमित और राजेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें