फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP NEWS: बारिश से पहाड़ में तबाही...तो वहीं हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर आया बड़ा फैसला, पढ़ें कुमाऊं की खबरें

Fri, 10 May 2024 05:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर गौलापार में कोर्ट की शिफ्टिंग को खारिज किया। अब हाईकोर्ट गौलापार नहीं बल्कि कहीं और शिफ्ट होगा। तो वहीं, अल्मोड़ा-बागेश्वर में बेमौसम की बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। एक क्लिक में पाएं सभी खबरें एक साथ...
विज्ञापन
uttarakhand - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर गौलापार में कोर्ट की शिफ्टिंग को खारिज किया। अब हाईकोर्ट गौलापार नहीं बल्कि कहीं और शिफ्ट होगा। इस मामले में अधिवक्ताओं सहित वादकारियों से राय मांगी गई। राय देने के लिए एक पोर्टल बनाया जाएगा। वहीं, अखबारों में विज्ञापन देकर भी इनसे राय मांगी जाएगी। शहर और स्थान के चयन को समिति गठित की गई। कोई ऐसा स्थान सुझाने को कहा जहां पचास जजों के कोर्ट और आवास सहित 7000 अधिवक्ता चैंबर्स और चिकित्सा व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकें।

विज्ञापन

 Uttarakhand: हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर बड़ा फैसला, अब यहां नहीं कहीं और शिफ्ट होगा कोर्ट...जानें नया अपडेट

2- अल्मोड़ा-बागेश्वर में बेमौसम की बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। नदी-नाले उफान पर हैं। मकानों और दुकानों में मलबा घुस गया। कारें, बाइकें भी मलबे में दब गईं। कई मुख्य मार्ग मलबा आने से बंद हो गए। इससे पर्यटक फंस गए हैं। 
Uttarakhand: बारिश से अल्मोड़ा में तबाही...दुकानों-घरों में घुसा मलबा, कार और बाइकें भी दबीं; पर्यटक फंसे
 

3- पतरामपुर चौकी की बैरक में बाहरी लोगों को बुलाकर शराब पार्टी करने के बाद शराब के नशे में लोगों से उलझना और धक्का मुक्की करने के मामले में एसएसपी ने संज्ञान लिया है। एसएसपी ने शराब के नशे में पाए गए एक सिपाही सचिन कुमार को सस्पेंड किया है। 
देखकर हर कोई हैरान: बैरक में चल रही थी शराब पार्टी...नशे में थे सिपाही, लोगों से धक्का-मुक्की; अब तीन सस्पेंड
 

4- सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हर साल जंगलों को आग से बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जाता है। ऐसे में जरूरी है कि वन विभाग राज्य के लिए एक समावेशी प्लान तैयार करे ताकि वनाग्नि को कम से कम किया जा सके। 
 सीएम पुष्कर सिंह धामी सख्त: कहा- जंगलों को आग से बचाने के लिए समावेशी प्लान बनाएं अफसर, वन विभाग को दी ये सलाह
 
विज्ञापन

5- उत्तराखंड हाईकोर्ट की एक बेंच आईडीपीएल ऋषिकेश भेजने के मौखिक आदेश देने के अगले दिन बृहस्पतिवार को कुमाऊंभर के अधिवक्ता भड़क गए। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच शिफ्टिंग का अलग-अलग तरीके से विरोध जताया।
Uttarakhand: हाईकोर्ट की बेंच शिफ्ट करने से वकीलों में उबाल, अधिवक्ता बोले- इससे होगी बड़ी समस्या, जताया विरोध
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें