फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री बेदी के कार्यालय पर होगा सफाई कर्मचारियों का दो दिवसीय महापड़ाव : सीटू

विज्ञापन
23jjrp09- लघु सचिवालय में धरने व हड़ताल पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
फोटो-9
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना व हड़ताल 9वें दिन भी जारी रही। उन्होंने कहा कि भयंकर गर्मी के इस मौसम में भी प्रदेश के 10 हजार ग्रामीण सफाई संघर्ष करने को मजबूर हैं।
19 साल से कच्ची नौकरी की मार झेल रहे ये ग्रामीण सफाई कर्मचारी मजबूर होकर सड़कों पर उतरे हैं और कल नरवाना में दो दिवसीय ऐतिहासिक महापड़ाव करेंगे।
यूनियन नेताओं ने कहा कि दुख की बात है कि समाज का हितैषी होने का दावा करने वाले कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने अब तक एक बार भी किसी सफाई कर्मचारी या उनके संगठन से मसलों को जानने और उनके समाधान का प्रयास नहीं किया है। उनके पास मांग पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा और भाजपा के नेता दलित हितैषी होने के दम भरते हैं, लेकिन 10 हजार दलित सफाई कर्मचारी आज सड़कों पर हैं। उनकी मांगों और समस्याओं की तरफ सत्तासीन भाजपा का कोई ध्यान नहीं हैं। यूनियन नेता संदीप कुमार मारौत ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियो की मांग है कि 31 दिसंबर 2025 के हरियाणा एंड पंजाब उच्च न्यायालय का आदेश लागू किया जाए। इस अवसर पर नगर पालिका के प्रधान शिवम, सीटू जिला कमेटी से अनीता भागलपुरी, मातनहेल ब्लॉक प्रधान राम भगत, अनीता दुजाना, रवि, शिवनारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें